Ephesians 1:18 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur tumhare man kee ankhen jyotirmay hon ki tum jan lo ki usake bulane se kaaisee asha hotee haai, aur paavitra logon men us kee meeras kee maahima ka dhan kaaisa haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
और तुम्हारे मन की आँखें ज्योतिर्मय हों कि तुम जान लो कि उसके बुलाने से कैसी आशा होती है, और पवित्र लोगों में उसकी मीरास की महिमा का धन कैसा है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरी विनती है कि तुम्हारे हृदय की आँखें खुल जायें और तुम प्रकाश का दर्शन कर सको ताकि तुम्हें पता चल जाये कि वह आशा क्या है जिसके लिये तुम्हें उसने बुलाया है। और जिस उत्तराधिकार को वह अपने सभी लोगों को देगा, वह कितना अद्भुत और सम्पन्न है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह आप लोगों के मन की आंखों को ज्योति प्रदान करे, जिससे आप यह देख सकें कि उसके द्वारा बुलाये जाने के कारण आप लोगों की आशा कितनी महान है और सन्तों के साथ आप लोगों को जो विरासत मिली है, वह कितनी वैभवपूर्ण तथा महिमामय है,
Hindi Bible HHBD
और तुम्हारे मन की आंखें ज्योतिर्मय हों कि तुम जान लो कि उसके बुलाने से कैसी आशा होती है, और पवित्रा लोगों में उस की मीरास की महिमा का धन कैसा है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Hamaar preya hei ki tumhaar dil roshni se bhar jaai aur tum u aasha ke baare meñ samajh lega jon tumme mila raha jab Parmeshwar tumme chunis raha. Tab tum u sundar aasheesh ke jaanega jon tumhaar aur Parmeshwar ke log ke hoi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तुम्हारे मन की आँखें ज्योतिर्मय हों कि तुम जान लो कि उसकी बुलाहट की आशा क्या है, और पवित्र लोगों में उसकी मीरास की महिमा का धन कैसा है,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और तुम्हारे मन की आँखें ज्योतिर्मय हो जाएँ ताकि तुम जान सको कि तुम्हारी बुलाहट की आशा क्या है, और पवित्र लोगों में उसके उत्तराधिकार की महिमा का धन क्या है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और मैं प्रार्थना करता हूं कि अपने मन की आंखों के प्रकाशन से तुम जान सको कि उनकी बुलाहट की आशा और उनके पवित्र लोगों की मीरास के वैभव का धन क्या है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तुम्हारे मन की आँखें ज्योतिर्मय हों कि तुम जान लो कि हमारे बुलाहट की आशा क्या है, और पवित्र लोगों में उसकी विरासत की महिमा का धन कैसा है।