Ephesians 2:10 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki ham usake banaae huae haain aur maseeh yeeshu men un bhle kamon ke liye sraje gaae jinhen parameshvar ne pahile se hamare karane ke liye taaiyar kiya..
Hindi 2017 (नया नियम)
क्‍योंकि हम उसके बनाए हुए हैं; और मसीह यीशु में उन भले कामों के लिये सृजे गए जिन्‍हें परमेश्‍वर ने पहले से हमारे करने के लिये तैयार किया।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि परमेश्वर हमारा सृजनहार है। उसने मसीह यीशु में हमारी सृष्टि इसलिए की है कि हम नेक काम करें जिन्हें परमेश्वर ने पहले से ही इसलिए तैयार किया हुआ है कि हम उन्हीं को करते हुए अपना जीवन बितायें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्‍वर ने हमारी रचना की। उसने येशु मसीह में हमारी सृष्‍टि की, जिससे हम उन शुभ कार्यों को पूर्ण करते रहें, जिन्‍हें परमेश्‍वर ने हमारे लिए तैयार किया है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि हम उसके बनाए हुए हैं; और मसीह यीशु में उन भले कामों के लिये सृजे गए जिन्हें परमेश्वर ने पहिले से हमारे करने के लिये तैयार किया।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Parmeshwar ham log ke waaste plen banaais ki ham sab achchha kaam kari aur wahi rakam rahi jeise u hardam maañge ki ham rahi. Yahi kaaran u Krisṭ ke bhejis ki hamme wahi banaay jon ham abhi hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि हम उसके बनाए हुए हैं, और मसीह यीशु में उन भले कामों के लिये सृजे गए जिन्हें परमेश्‍वर ने पहले से हमारे करने के लिये तैयार किया।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
क्योंकि हम उसकी रचना हैं और मसीह यीशु में उन भले कार्यों के लिए सृजे गए हैं, जिन्हें परमेश्‍वर ने पहले से ही तैयार किया कि हम उन्हें करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि हम परमेश्वर द्वारा पहले से ठहराए हुए भले कामों के लिए मसीह येशु में रचे गए परमेश्वर की रचना हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि हम परमेश्वर की रचना हैं; और मसीह यीशु में उन भले कामों के लिये सृजे गए जिन्हें परमेश्वर ने पहले से हमारे करने के लिये तैयार किया।