Ephesians 2:12 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tum log us samay maseeh se alag aur israae kee praja ke pad se alag kiae hua, aur pratigyaa kee vachaon ke bhagee n the, aur ashaaheen aur jagat men ishvararaahit the.
Hindi 2017 (नया नियम)
तुम लोग उस समय मसीह से अलग और इस्राएल की प्रजा के पद से अलग किए हुए, और प्रतिज्ञा की वाचाओं के भागी न थे, और आशाहीन और जगत में ईश्वररहित थे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय तुम बिना मसीह के थे, तुम इस्राएल की बिरादरी से बाहर थे। परमेश्वर ने अपने भक्तों को जो वचन दिए थे उन पर आधारित वाचा से अनजाने थे। तथा इस संसार में बिना परमेश्वर के निराश जीवन जीते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आप स्मरण रखें कि पहले आप मसीह से अलग थे, इस्राएल के समुदाय के बाहर थे। आप परमेश्वर की प्रतिज्ञा के अनुसार ठहराए गए विधानों से अपरिचित थे, इस संसार में आशा से वंचित और परमेश्वर से रहित थे।
Hindi Bible HHBD
तुम लोग उस समय मसीह से अलग और इस्त्राए की प्रजा के पद से अलग किए हुए, और प्रतिज्ञा की वाचाओं के भागी न थे, और आशाहीन और जगत में ईश्वररहित थे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U ṭaaim tum Maseeh ke baare meñ nai janta raha. Tum sab Israayel log ke khaatir dusra jaati ke log raha, aur jon waada Parmeshwar ulog se karis raha, tumhaar usman koi haath nai raha. Tum log i dunia meñ bina aasha aur bina Parmeshwar ke rahta raha,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम लोग उस समय मसीह से अलग, और इस्राएल की प्रजा के पद से अलग किए हुए, और प्रतिज्ञा की वाचाओं के भागी न थे, और आशाहीन और जगत में ईश्वररहित थे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और उस समय तुम मसीह के बिना, इस्राएल की नागरिकता से वंचित और प्रतिज्ञा की वाचाओं से अनजान थे, तथा जगत में आशाहीन और परमेश्वर-रहित थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याद रखो तुम उस समय संसार में मसीह से अलग, इस्राएल की नागरिकता से निकाले गए, प्रतिज्ञा की वाचाओं से अपरिचित, आशाहीन और परमेश्वर से रहित थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम लोग उस समय मसीह से अलग और इस्राएल की प्रजा के पद से अलग किए हुए, और प्रतिज्ञा की वाचाओं के भागी न थे, और आशाहीन और जगत में ईश्वर रहित थे।