Ephesians 4:1 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so maain jo prabhu men bandhaua hoon tum se binatee karata hoo, ki jis bulahatt se tum bulaae gaae the, usake yogy chal chalo.
Hindi 2017 (नया नियम)
इसलिये मैं जो प्रभु में बन्दी हूँ तुमसे विनती करता हूँ कि जिस बुलाहट से तुम बुलाए गए थे, उसके योग्‍य चाल चलो,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए मैं, जो प्रभु का होने के कारण बंदी बना हुआ हूँ, तुम लोगों से प्रार्थना करता हूँ कि तुम्हें अपना जीवन वैसे ही जीना चाहिए जैसा कि संतों के अनुकूल होता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परमेश्‍वर ने आप लोगों को बुलाया है। आप अपने इस बुलावे के अनुसार आचरण करें-यह आप लोगों से मेरा अनुरोध है, जो प्रभु के कारण कैदी हूँ।
Hindi Bible HHBD
सो मैं जो प्रभु में बन्धुआ हूं तुम से बिनती करता हूं, कि जिस बुलाहट से तुम बुलाए गए थे, उसके योग्य चाल चलो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jeise ki ham Prabhu ke keidi hei, ham tum se binti karta hei ki i rakam raho jeise ulog ke rahe ke chaahi jon ke Parmeshwar aapan waaste chunis hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये मैं जो प्रभु में बन्दी हूँ तुम से विनती करता हूँ कि जिस बुलाहट से तुम बुलाए गए थे, उसके योग्य चाल चलो,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इसलिए, मैं जो प्रभु में बंदी हूँ, तुमसे आग्रह करता हूँ कि जिस बुलाहट से तुम बुलाए गए हो, उसके योग्य चाल चलो,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये मैं, जो प्रभु के लिए बंदी हूं, तुमसे विनती करता हूं कि तुम्हारी जीवनशैली तुम्हारी बुलाहट के अनुरूप हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए मैं जो प्रभु में बन्दी हूँ तुम से विनती करता हूँ कि जिस बुलाहट से तुम बुलाए गए थे, उसके योग्य चाल चलो,