Ephesians 4:14 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taaki ham age ko balak n rahe, jo manushyon kee ttga-avidha aur chaturai se un ke bhram kee yuktaiyon kee, aur upadesh kee, har aek bayar se uchhale, aur idhara-udhar ghaumaae jate hon.
Hindi 2017 (नया नियम)
ताकि हम आगे को बालक न रहें, जो मनुष्‍यों की ठग-विद्या और चतुराई से उनके भ्रम की युक्तियों की, और उपदेश की, हर एक बयार से उछाले, और इधर-उधर घुमाए जाते हों।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ताकि हम ऐसे बच्चे ही न बने रहें जो हर किसी ऐसी नयी शिक्षा की हवा से उछाले जायें, जो हमारे रास्ते में बहती है, लोगों के छलपूर्ण व्यवहार से, ऐसी धूर्तता से, जो ठगी से भरी योजनाओं को प्रेरित करती है, इधर-उधर भटका दिये जाते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस प्रकार हम बालक नहीं बने रहेंगे और भ्रम में डालने के उद्देश्‍य से निर्मित धूर्त्त मनुष्‍यों के प्रत्‍येक सिद्धान्‍त के झोंके से विचलित हो कर बहकाये नहीं जायेंगे।
Hindi Bible HHBD
ताकि हम आगे को बालक न रहें, जो मनुष्यों की ठग- विद्या और चतुराई से उन के भ्रम की युक्तियों की, और उपदेश की, हर एक बयार से उछाले, और इधर- उधर घुमाए जाते हों।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham log ke laṛkan ke rakam ekṭ kare ke chhoṛe ke paṛi. Ham log ke dekhe ke hei ki kapṭi log ham log ke aapan jhuuṭa ṭeeching se fasaay nai le, jon ki hawa ke rakam hei jon hamme jagha jagha feke hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ताकि हम आगे को बालक न रहें जो मनुष्यों की ठग–विद्या और चतुराई से, उन के भ्रम की युक्‍तियों के और उपदेश के हर एक झोंके से उछाले और इधर–उधर घुमाए जाते हों।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
ताकि हम फिर बच्‍चे न रहें जो मनुष्यों की धूर्तता में उस चतुराई से बनी शिक्षा के हर झोंके से उछाले और भटकाए जाते हैं जो भ्रम की युक्‍ति की ओर ले जाती है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब हम बालक न रहेंगे, जो समुद्री लहरों जैसे इधर-उधर उछाले व फेंके जाते तथा मनुष्यों की ठग विद्या की आंधी और मनुष्य की चतुराइयों द्वारा बहाए जाते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ताकि हम आगे को बालक न रहें, जो मनुष्यों की ठग-विद्या और चतुराई से उनके भ्रम की युक्तियों की, और उपदेश की, हर एक वायु से उछाले, और इधर-उधर घुमाए जाते हों।