Ephesians 4:28 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
choree karanevala fir choree n kare baran bhle kam karane men apane hathon se parishram kare isaaliye ki jise prayojan ho, use dene ko usake pas kuchh ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
चोरी करनेवाला फिर चोरी न करे; वरन् भले काम करने में अपने हाथों से परिश्रम करे; इसलिये कि जिसे प्रयोजन हो, उसे देने को उसके पास कुछ हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो चोरी करता आ रहा है, वह आगे चोरी न करे। बल्कि उसे काम करना चाहिए, स्वयं अपने हाथों से कोई उपयोगी काम। ताकि उसके पास, जिसे आवश्यकता है, उसके साथ बाँटने को कुछ हो सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो चोरी किया करता था, वह अब से चोरी नहीं करे, बल्‍कि किसी अच्‍छे व्‍यवसाय में अपने हाथों से परिश्रम करे। इस प्रकार वह दरिद्रों की भी कुछ सहायता कर सकेगा।
Hindi Bible HHBD
चोरी करनेवाला फिर चोरी न करे; बरन भले काम करने में अपने हाथों से परिश्रम करे; इसलिये कि जिसे प्रयोजन हो, उसे देने को उसके पास कुछ हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Agar tum chor hei, chori kare ke chhoṛo. Sachcha raho aur dil lagaay ke kaam karo, to tum log ke lage jaruurat mand log ke dewe ke waaste kuchh rahi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
चोरी करनेवाला फिर चोरी न करे, वरन् भले काम करने में अपने हाथों से परिश्रम करे, इसलिये कि जिसे प्रयोजन हो उसे देने को उसके पास कुछ हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
चोरी करनेवाला अब चोरी न करे, बल्कि कोई अच्छा कार्य करने के लिए अपने हाथों से परिश्रम करे ताकि आवश्यकता में पड़े हुए को देने के लिए उसके पास कुछ हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह, जो चोरी करता रहा है, अब चोरी न करे किंतु परिश्रम करे कि वह अपने हाथों से किए गए उपयोगी कामों के द्वारा अन्य लोगों की भी सहायता कर सके, जिन्हें किसी प्रकार की ज़रूरत है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
चोरी करनेवाला फिर चोरी न करे; वरन् भले काम करने में अपने हाथों से परिश्रम करे; इसलिए कि जिसे प्रयोजन हो, उसे देने को उसके पास कुछ हो।