Ephesians 4:32 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur aek doosare par krapal, aur karoonamay ho, aur jaaise parameshvar ne maseeh men tumhare aparadha kshama kia, vaaise hee tum bhee aek doosare ke aparadha kshama karo..
Hindi 2017 (नया नियम)
एक दूसरे पर कृपाल, और करूणामय हो, और जैसे परमेश्‍वर ने मसीह में तुम्‍हारे अपराध क्षमा किए, वैसे ही तुम भी एक दूसरे के अपराध क्षमा करो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परस्पर एक दूसरे के प्रति दयालु और करुणावान बनो। तथा आपस में एक दूसरे के अपराधों को वैसे ही क्षमा करो जैसे मसीह के द्वारा तुम को परमेश्वर ने भी क्षमा किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एक दूसरे के प्रति दयालु तथा सहृदय बनें। जिस तरह परमेश्‍वर ने मसीह में आप लोगों को क्षमा कर दिया, उसी तरह आप भी एक दूसरे को क्षमा करें।
Hindi Bible HHBD
और एक दूसरे पर कृपाल, और करूणामय हो, और जैसे परमेश्वर ने मसीह में तुम्हारे अपराध क्षमा किए, वैसे ही तुम भी एक दूसरे के अपराध क्षमा करो।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Iske alaawa, dayaalu aur mesiful raho, aur dusra log ke maaf kar deo, jeise Parmeshwar, Krisṭ ke kaaran tumme maafi dees raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एक दूसरे पर कृपालु और करुणामय हो, और जैसे परमेश्‍वर ने मसीह में तुम्हारे अपराध क्षमा किए, वैसे ही तुम भी एक दूसरे के अपराध क्षमा करो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
एक दूसरे के प्रति कृपालु और दयालु बनो, और जैसे परमेश्‍वर ने मसीह में तुम्हें क्षमा किया है, वैसे तुम भी एक दूसरे को क्षमा करो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक दूसरे के प्रति कृपालु तथा सहृदय बने रहो, तथा एक दूसरे को उसी प्रकार क्षमा करो, जिस प्रकार परमेश्वर ने मसीह में तुम्हें क्षमा किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एक दूसरे पर कृपालु, और करुणामय हो, और जैसे परमेश्वर ने मसीह में तुम्हारे अपराध क्षमा किए, वैसे ही तुम भी एक दूसरे के अपराध क्षमा करो।