Esther 1:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab mamookan ne raja aur haakimon kee upasthiaati men uttar diya, ranee vashatee ne jo anuachit kam kiya haai, vah n keval raja se parantu sab hakimon se aur un sab deshaen ke logon se bhee jo raja kshayarsha ke sab praanton men rahate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस पर अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में महाराजा से ममूकान ने कहा, “महारानी वशती ने अपराध किया है। महारानी ने महाराजा के साथ—साथ सभी मुखियाओं और महाराजा क्षयर्ष के सभी प्रदेशों के लोगों के विरुद्ध अपराध किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ममूकान ने सम्राट और उच्‍चाधिकारियों के सम्‍मुख यह कहा, ‘रानी वशती ने, न केवल महाराज के प्रति अपराध किया है वरन् महाराज के अधीन समस्‍त प्रदेशों के उच्‍चाधिकारियों और निवासियों के प्रति भी अपराध किया है।
Hindi Bible HHBD
तब ममूकान ने राजा और हाकिमों की उपस्थिति में उत्तर दिया, रानी वशती ने जो अनुचित काम किया है, वह न केवल राजा से परन्तु सब हाकिमों से और उन सब देशों के लोगों से भी जो राजा क्षयर्ष के सब प्रान्तों में रहते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब ममूकान ने राजा और हाकिमों की उपस्थिति में उत्तर दिया, “रानी वशती ने जो अनुचित काम किया है, वह न केवल राजा से परन्तु सब हाकिमों से और उन सब देशों के लोगों से भी जो राजा क्षयर्ष के सब प्रान्तों में रहते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ममूकान ने राजा एवं अधिकारियों के सामने साफ किया, “रानी वश्ती का यह काम राजा के विरुद्ध अपराध है, मतलब यह समस्त अधिकारियों, राजा अहषवेरोष के राज्यों के समस्त लोगों के विरुद्ध एक बड़ा अपराध है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब ममूकान ने राजा और हाकिमों की उपस्थिति में उत्तर दिया, “रानी वशती ने जो अनुचित काम किया है, वह न केवल राजा से परन्तु सब हाकिमों से और उन सब देशों के लोगों से भी जो राजा क्षयर्ष के सब प्रान्तों में रहते हैं।