Esther 1:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vahan us ne apane rajy ke teesare varsha men apane sab hakimon aur karmachaariyon kee jevanar kee. faaras aur madaai ke senapati aur praanta- praant ke pradhaan aur haakim usake sammukh a gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अपने शासन के तीसरे वर्ष क्षयर्ष ने अपने अधिकारियों और मुखियाओं को एक भोज दिया। फारस और मादै के सेना नायक और दूसरे महत्वपूर्ण मुखिया उस भोज में मौजूद थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने अपने शासन के तीसरे वर्ष अपने सब उच्‍चाधिकारियों, दरबारियों, फारस और मादय देशों के सेनापतियों, और अपने प्रदेशों के सामन्‍तों तथा राज्‍यपालों को अपने महल में भोज दिया।
Hindi Bible HHBD
वहां उस ने अपने राज्य के तीसरे वर्ष में अपने सब हाकिमों और कर्मचारियों की जेवनार की। फ़ारस और मादै के सेनापति और प्रान्त- प्रान्त के प्रधान और हाकिम उसके सम्मुख आ गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वहाँ उसने अपने राज्य के तीसरे वर्ष में अपने सब हाकिमों और कर्मचारियों को भोज दिया। फ़ारस और मादै के सेनापति और प्रान्त–प्रान्त के प्रधान और हाकिम उसके सम्मुख आ गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपने शासनकाल के तीसरे वर्ष में उसने अपने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक विशिष्ट उत्सव का आयोजन किया. फारस एवं मेदिया के सेनापति, सारे सांसद एवं राज्यपाल इस भोज में उसके साथ शामिल हुए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वहाँ उसने अपने राज्य के तीसरे वर्ष में अपने सब हाकिमों और कर्मचारियों को भोज दिया। फारस और मादै के सेनापति और प्रान्त- प्रान्त के प्रधान और हाकिम उसके सम्मुख आ गए।