Esther 1:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vahan ke parde shvet aur neele soot ke the, aur san aur baainjanee rang kee doriyon se chandee ke chhllon me, sangamarmar ke khmbhon se lage huae the aur vahan kee chauakiyan sone-chandee kee theen aur lal aur shvet aur peele aur kale sangamarmar ke bane huae farsha par dharee hui theen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसके भीतरी बगीचे में सफेद और नीले रंग के कपड़े, कमरे के चारों ओर लगे थे। उन कपड़ों को सफेद सूत और बैंगनी रंग की डोरियों से चाँदी के छल्लों और संगमरमर के खम्भों पर टाँका गया था। वहाँ सोने और चाँदी की चौकियाँ थीं। ये चौकियाँ लाल और सफेद रंग की ऐसी स्फटिक की भूमितल में जड़ी हुई थीं जिसमें संगमरमर, प्रकेलास, सीप और दूसरे मूल्यवान पत्थर जड़े थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भोज-स्थल पर चांदी की छड़ों में और संगमर्मर के खम्भों में बैंगनी रंग के पतले सूत की डोरियों पर सफेद सूती परदे टंगे थे और नीले रंग की झालरें लटक रही थीं। लाल, सफेद, पीले, और काले संगमर्मर के फर्श पर सोने और चांदी के आसन रखे थे।
Hindi Bible HHBD
वहां के पर्दे श्वेत और नीले सूत के थे, और सन और बैंजनी रंग की डोरियों से चान्दी के छल्लों में, संगमर्मर के खम्भों से लगे हुए थे; और वहां की चौकियां सोने- चान्दी की थीं; और लाल और श्वेत और पीले और काले संगमर्मर के बने हुए फ़र्श पर धरी हुई थीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वहाँ के परदे श्वेत और नीले सूत के थे, और सन और बैंजनी रंग की डोरियों से चाँदी के छल्लों में, संगमर्मर के खम्भों से लगे हुए थे; और वहाँ की चौकियाँ सोने–चाँदी की थीं; और लाल और श्वेत और पीले और काले संगमर्मर के बने हुए फ़र्श पर धरी हुई थीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस स्थल को सफेद तथा बैंगनी वस्त्रों का उत्कृष्ट सन के पर्दे बैंजनी डोरियों द्वारा चांदी की छड़ों से लटकाकर सजाया गया था. ये छड़ें संगमरमर के स्तंभों पर लगी थी. वहां सोना एवं चांदी के आसन सजाए गए थे इस स्थल को संगमरमर के खंभों, अमूल्य रत्नों तथा अमूल्य पत्थरों से गढ़ा गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वहाँ के पर्दे श्वेत और नीले सूत के थे, और सन और बैंगनी रंग की डोरियों से चाँदी के छल्लों में, संगमरमर के खम्भों से लगे हुए थे; और वहाँ की चौकियाँ सोने-चाँदी की थीं; और लाल और श्वेत और पीले और काले संगमरमर के बने हुए फर्श पर धरी हुई थीं।