Esther 10:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
nidan yahoodee mordakaai, kshayarsha raja hee ke neeche tha, aur yahoodiyon kee draashtti men bada tha, aur usake sab bhai us se prasann the, kyonki vah apane logon kee bhlai kee khoj men raha karata tha aur apane sab logon se shaantai kee baten kaha karata tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
महाराजा क्षयर्ष के यहाँ यहूदी मोर्दकै महत्व की दृष्टि से दूसरे स्थान पर था। मोर्दकै यहूदियों में अत्यन्त महत्वपूर्ण पुरुष था। तथा उसके साथी यहूदी उसका बहुत आदर करते थे। वे मोर्दकै का आदर इसलिए करते थे कि उसने अपने लोगों के भले के लिए काम किया था। मोर्दकै सभी यहूदियों के कल्याण की बातें किया करता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदी मोरदकय का पद और स्‍थान सम्राट क्षयर्ष के बाद था। वह यहूदी कौम में महान व्यक्‍ति माना जाता था। यहूदी समाज उससे प्रसन्न था। वह अपनी कौम की भलाई के काम में जुटा रहता था, और अपने जातीय भाई-बन्‍धुओं का कल्‍याण चाहता था।
Hindi Bible HHBD
निदान यहूदी मोर्दकै, क्षयर्ष राजा ही के नीचे था, और यहूदियों की दृष्टि में बड़ा था, और उसके सब भाई उस से प्रसन्न थे, क्योंकि वह अपने लोगों की भलाई की खोज में रहा करता था और अपने सब लोगों से शान्ति की बातें कहा करता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहूदी मोर्दकै, क्षयर्ष राजा ही के नीचे था, और यहूदियों की दृष्‍टि में बड़ा था, और उसके सब भाई उससे प्रसन्न थे, क्योंकि वह अपने लोगों की भलाई की खोज में रहा करता था और अपने सब लोगों से शान्ति की बातें कहा करता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मात्र राजा अहषवेरोष ही पद में यहूदी मोरदकय से उच्चतर था. वह यहूदियों में अति आदरमान था तथा वह अपने जातियों में प्रिय था. वह सर्वदा प्रजा के लाभ का ही प्रयास करता, तथा समस्त राष्ट्र की भलाई के पक्ष में ही याचना करता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहूदी मोर्दकै, क्षयर्ष राजा ही के बाद था #, और यहूदियों की दृष्टि में बड़ा था, और उसके सब भाई उससे प्रसन्न थे, क्योंकि वह अपने लोगों की भलाई की खोज में रहा करता था और अपने सब लोगों से शान्ति की बातें कहा करता था।