Esther 2:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mordakaai to praatidin ranavas ke angan ke samhane tthalata tha taki jane kee aester kaaisee haai aur usake sath kya hoga?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मोर्दकै जहाँ रनवास की स्त्रियाँ रहा करती थीं, वहाँ आसपास और आगे पीछे घूमा करता था। वह यह पता लगाना चाहता था कि एस्तेर कैसी है और उसके साथ क्या कुछ घट रहा है? इसीलिये वह ऐसा करता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मोरदकय एस्तर का हाल-चाल जानने के लिए प्रतिदिन रनिवास के आँगन के सामने से गुजरता था।
Hindi Bible HHBD
मोर्दकै तो प्रतिदिन रनवास के आंगन के साम्हने टहलता था ताकि जाने की एस्तेर कैसी है और उसके साथ क्या होगा?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मोर्दकै प्रतिदिन रनवास के आँगन के सामने टहलता था ताकि जाने की एस्तेर कैसी है और उसके साथ क्या होगा?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रतिदिन मोरदकय रानी महल के आंगन के सामने आया जाया करता था कि उसे एस्तेर की गतिविधियों की जानकारी रहें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मोर्दकै तो प्रतिदिन रनवास के आँगन के सामने टहलता था ताकि जाने कि एस्तेर कैसी है और उसके साथ क्या हो रहा है?