Esther 2:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur aester ne apanee jaati aur kul ka pata naheen diya tha, kyonaki mordakaai ne usako aeesee agyaa dee thee ki n bataae aur aester mordakaai kee bat aeesee manatee thee jaaise ki usake yahan apane palan poshan ke samay manatee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एस्तेर ने अभी भी इस रहस्य को छुपाया हुआ था कि वह एक यहूदी थी। अपने परिवार की पृष्ठभूमि के बारे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया था, क्योंकि मोर्दकै ने उसे ऐसा करने से रोक दिया था। वह मोर्दकै की आज्ञा का अब भी वैसे ही पालन करती थी, जैसे वह तब किया करती थी, जब वह मोर्दकै की देख—रेख में थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके आदेश के अनुसार एस्‍तर ने अपनी जाति और वंश को प्रकट नहीं किया था। एस्‍तर अपने चचेरे भाई की आज्ञा का पालन करती थी; क्‍योंकि उसने ही उसका पालन-पोषण किया था।
Hindi Bible HHBD
और एस्तेर ने अपनी जाति और कुल का पता नहीं दिया था, क्योंकि मोर्दकै ने उसको ऐसी आज्ञा दी थी कि न बताए; और एस्तेर मोर्दकै की बात ऐसी मानती थी जैसे कि उसके यहां अपने पालन पोषण के समय मानती थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
एस्तेर ने अपनी जाति और कुल का पता नहीं दिया था, क्योंकि मोर्दकै ने उसको ऐसी आज्ञा दी थी कि न बताए; और एस्तेर मोर्दकै की बात ऐसी मानती थी जैसे कि उसके यहाँ अपने पालन पोषण के समय मानती थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब तक एस्तेर ने अपनी जाति एवं कुल के बारे में पृष्ठभूमि प्रकट नहीं की थी, जैसा मोरदकय ने उसे आदेश दिया था, क्योंकि एस्तेर वही करती थी, जो मोरदकाय उसे आदेश देता था. ठीक जैसा वह उस समय करती थी, जब वह उसके संरक्षण में थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
एस्तेर ने अपनी जाति और कुल का पता नहीं दिया था, क्योंकि मोर्दकै ने उसको ऐसी आज्ञा दी थी कि न बताए; और एस्तेर मोर्दकै की बात ऐसी मानती थी जैसे कि उसके यहाँ अपने पालन-पोषण के समय मानती थी।