Esther 2:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah yuvatee sree usakee draashtti men achchhee lagee aur vah us se prasann hua, tab us ne bina vilamb use rajabhvan men se shuuddh karane kee vastuae, aur usaka bhojan, aur usake liye chunee hui sat saheliyan bhee dee, aur usako aur usakee sahealiyon ko ranavas men sab se achchha rahane ka sthan diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हेगे को एस्तेर बहुत अच्छी लगी। वह उसकी कृपा पात्र बन गयी। सो हेगे ने एस्तेर को शीघ्र ही सौन्दर्य उपचार दिये और उसे विशेष भोजन प्रदान किया। हेगे ने राजा के महल से सात दासियाँ चुनीं और उन्हें एस्तेर को दे दिया। और इसके बाद हेगे ने एस्तेर और उसकी सातों दासियों को जहाँ राजघराने की स्त्रियाँ रहा करती थीं, वहाँ एक उत्तम स्थान में भेज दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
एस्‍तर को देखकर हेगय खुश हो गया। उसने उसके साथ कृपापूर्ण व्‍यवहार किया। उसने शीघ्र ही एस्‍तर को शृंगार का सामान दिया। इसके अतिरिक्‍त उसने उसे राजमहल की सात चुनी हुई सेविकाएं दीं तथा उसके भोजन की व्‍यवस्‍था कर दी। तत्‍पश्‍चात् उसने एस्‍तर तथा उसकी सेविकाओं को रनिवास के सर्वोत्तम भाग में ठहरा दिया।
Hindi Bible HHBD
और वह युवती स्त्री उसकी दृष्टि में अच्छी लगी; और वह उस से प्रसन्न हुआ, तब उस ने बिना विलम्ब उसे राजभवन में से शुठ्ठ करने की वस्तुएं, और उसका भोजन, और उसके लिये चुनी हुई सात सहेलियां भी दीं, और उसको और उसकी सहेलियों को रनवास में सब से अच्छा रहने का स्थान दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह युवती उसकी दृष्‍टि में अच्छी लगी; और वह उससे प्रसन्न हुआ, तब उसने बिना विलम्ब उसे राजभवन में से शुद्ध करने की वस्तुएँ, और उसका भोजन, और उसके लिये चुनी हुई सात सहेलियाँ भी दीं, और उसको और उसकी सहेलियों को रनवास में सबसे अच्छा रहने का स्थान दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हेगाइ को एस्तेर प्रिय लगी और उसे हेगाइ की कृपा प्राप्‍त हो गयी. हेगाइ ने तुरंत एस्तेर की सौंदर्य प्रसाधन एवं भोजन वस्तु का प्रबंध कर दिया. इसके अलावा उसने एस्तेर के लिए राजमहल की सात सर्वोत्तम परिचारिकाएं रखी. एस्तेर एवं इन दासियों को निवास स्थान के सर्वोत्तम क्षेत्र में रख दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह युवती उसकी दृष्टि में अच्छी लगी; और वह उससे प्रसन्न हुआ, तब उसने बिना विलम्ब उसे राजभवन में से शुद्ध करने की वस्तुएँ, और उसका भोजन, और उसके लिये चुनी हुई सात सहेलियाँ भी दीं, और उसको और उसकी सहेलियों को रनवास में सबसे अच्छा रहने का स्थान दिया।