Esther 3:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur haman ne raja kshayarsha se kaha, tere rajy ke sab praanton men rahanevale desh desh ke logon ke madhy men titar bitar aur chhttikee hui aek jati haai, jisake niyam aur sab logon ke niyamon se bhainn haain aur ve raja ke kanoon par naheen chalate, isaaliye unhen rahane dena raja ko labhdayak naheen haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर हामान महाराजा क्षयर्ष के पास आया और उससे बोला, “हे महाराजा क्षयर्ष तुम्हारे राज्य के हर प्रान्त में लोगों के बीच एक विशेष समूह के लोग फैले हुए हैं। ये लोग अपने आप को दूसरे लोगों से अलग रखते हैं। इन लोगों के रीतिरिवाज भी दूसरे लोगों से अलग हैं और ये लोग राजा के नियमों का पालन भी नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को अपने राज्य में रखने की अनुमति देना महाराज के लिये अच्छा नहीं हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब हामान ने सम्राट क्षयर्ष से यह कहा, ‘महाराज, आपके साम्राज्‍य के समस्‍त प्रदेशों के निवासियों में एक ऐसी कौम यहाँ-वहाँ बस गई है, जिसके रीति-रिवाज उन प्रदेशों के निवासियों से भिन्न हैं। उस कौम के लोग महाराज के नियमों का पालन नहीं करते हैं। यह महाराज के हित में न होगा कि आप उनकी उपेक्षा करते रहें।
Hindi Bible HHBD
और हामान ने राजा क्षयर्ष से कहा, तेरे राज्य के सब प्रान्तों में रहनेवाले देश देश के लोगों के मध्य में तितर बितर और छिटकी हुई एक जाति है, जिसके नियम और सब लोगों के नियमों से भिन्न हैं; और वे राजा के कानून पर नहीं चलते, इसलिये उन्हें रहने देना राजा को लाभदायक नहीं है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब हामान ने राजा क्षयर्ष से कहा, “तेरे राज्य के सब प्रान्तों में रहनेवाले देश देश के लोगों के मध्य में तितर–बितर और छिटकी हुई एक जाति है, जिसके नियम और सब लोगों के नियमों से भिन्न हैं; और वे राजा के कानून पर नहीं चलते, इसलिये उन्हें रहने देना राजा को लाभदायक नहीं है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हामान ने राजा अहषवेरोष से निवेदन किया, “आपके सारे साम्राज्य में कुछ विशेष जाति समूह के लोग बिखरे हुए रह रहे हैं. इनका अपना नियम है, जो सभी अन्यों से अलग हैं. ये वे हैं, जो राजा के नियम को महत्व नहीं देते. इन्हें बने रहने देना राजा के लाभ में न होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हामान ने राजा क्षयर्ष से कहा, “तेरे राज्य के सब प्रान्तों में रहनेवाले देश-देश के लोगों के मध्य में तितर-बितर और छिटकी हुई एक जाति है, जिसके नियम और सब लोगों के नियमों से भिन्न हैं; और वे राजा के कानून पर नहीं चलते, इसलिए उन्हें रहने देना राजा को लाभदायक नहीं है।