Esther 3:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yaadi raja ko sveekar ho to unhen nashtt karane kee agyaa likhee jaa, aur maain raj ke bhndariyon ke hath men rajabhndar men pahunchane ke lilaye, das hajar kikkar chandee doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि महाराज को अच्छा लगे तो मेरे पास एक सुझाव है: उन लोगों को नष्ट कर डालने के लिये आज्ञा दी जाये। इसके लिये मैं महाराज के कोष में दस हजार चाँदी के सिक्के जमा कर दूँगा। यह धन उन लोगों को भुगतान के लिये होगा जो इस काम को करेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: यदि महाराज उचित समझें तो राजाज्ञा प्रसारित की जाए, और उन्हें नष्ट कर दिया जाए। कार्य की समाप्ति पर मैं महाराज के कोषाधिकारियों के हाथ में दस हजार चान्दी के सिक्के दूंगा ताकि वे उसको महाराज के खजाने में जमा कर दें।’
Hindi Bible HHBD
यदि राजा को स्वीकार हो तो उन्हें नष्ट करने की आज्ञा लिखी जाए, और मैं राज के भणडारियों के हाथ में राजभणडार में पहुंचाने के लिलये, दस हजार किक्कार चान्दी दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि राजा को स्वीकार हो तो उन्हें नष्ट करने की आज्ञा लिखी जाए, और मैं राजा के भण्डारियों के हाथ में राजभण्डार में पहुँचाने के लिये, दस हज़ार किक्कार चाँदी दूँगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि यह राजा को उत्तम लगे, यह राजाज्ञा प्रसारित की जाए, कि इन्हें नष्ट कर दिया जाए. मैं स्वयं कोषाधिकारियों के हाथ में दस हजार चांदी के सिक्के सौंपूंगा, कि जो जो राजाज्ञा का पालन करेगा, उन्हें दी जायें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि राजा को स्वीकार हो तो उन्हें नष्ट करने की आज्ञा लिखी जाए, और मैं राजा के भण्डारियों के हाथ में राजभण्डार में पहुँचाने के लिये, दस हजार किक्कार चाँदी दूँगा।”