Esther 4:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
mordakaai ne usako sab kuchh bata diya ki mere upar kya kya beeta haai, aur haman ne yahoodiyon ke nash karane kee anumati pane ke liye rajabhndar men kitanee chandee bhr dene ka vachan diya haai, yah bhee tteek tteek batala diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वहाँ मोर्दकै ने हताक से, जो कुछ हुआ था, सब कह डाला। उसने हताक को यह भी बताया कि हामान ने यहूदियों की हत्या के लिये राजा के कोष में कितना धन जमा कराने का वादा किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मोरदकय ने हताख को सब बताया जो उसके साथ हुआ था। उसने हामान के षड्‍यन्‍त्र के विषय में भी बताया कि उसने यहूदियों के विनाश के लिए कितना धन राजकीय कोष में जमा करने का वचन दिया है।
Hindi Bible HHBD
मोर्दकै ने उसको सब कुछ बता दिया कि मेरे ऊपर क्या क्या बीता है, और हामान ने यहूदियों के नाश करने की अनुमति पाने के लिये राजभणडार में कितनी चान्दी भर देने का वचन दिया है, यह भी ठीक ठीक बतला दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मोर्दकै ने उसको सब कुछ बता दिया कि मेरे ऊपर क्या क्या बीता है, और हामान ने यहूदियों का नाश करने की अनुमति पाने के लिये राजभण्डार में कितनी चाँदी भर देने का वचन दिया है, यह भी ठीक ठीक बतला दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोरदकय ने उसे अपने साथ हुए समस्त घटना का विवरण दे दिया तथा यह भी कि हामान ने यहूदियों को नष्ट करने पर राजकोष में ठीक-ठीक कितना धन देने की प्रतिज्ञा की है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मोर्दकै ने उसको सब कुछ बता दिया कि मेरे ऊपर क्या-क्या बीता है, और हामान ने यहूदियों के नाश करने की अनुमति पाने के लिये राजभण्डार में कितनी चाँदी भर देने का वचन दिया है, यह भी ठीक-ठीक बता दिया।