Esther 5:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
haman ne yah bhee kaha, ki aester ranee ne bhee mujhe chhod aur kisee ko raja ke sang, apanee kee hui jevanar men ane n diya aur kal ke liye bhee raja ke sang us ne mujhee ko nevata diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इतना ही नहीं” हामान ने यह भी बताया। “एक मात्र मैं ही ऐसा व्यक्ति हूँ जिसे महारानी एस्तेर ने अपने भोज में राजा के साथ बुलाया था और महारानी ने मुझे कल फिर राजा के साथ बुला भेजा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हामान ने आगे कहा, ‘यहाँ तक कि महारानी एस्‍तर ने भी अपने द्वारा तैयार किए गए भोज में महाराज के साथ किसी को नहीं बुलाया, सिर्फ मुझको! और कल भी उन्‍होंने मुझे ही महाराज के साथ निमंत्रित किया है।
Hindi Bible HHBD
हामान ने यह भी कहा, कि एस्तेर रानी ने भी मुझे छोड़ और किसी को राजा के संग, अपनी की हुई जेवनार में आने न दिया; और कल के लिये भी राजा के संग उस ने मुझी को नेवता दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हामान ने यह भी कहा, “एस्तेर रानी ने भी मुझे छोड़ और किसी को राजा के संग, अपने किए हुए भोज में आने न दिया; और कल के लिये भी राजा के संग उसने मुझी को नेवता दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हामान ने यह भी कहा, “यह भी मालूम है कि रानी एस्तेर ने राजा के साथ किसी अन्य को आमंत्रित न कर मात्र मुझे ही आमंत्रित करना उचित समझा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हामान ने यह भी कहा, “एस्तेर रानी ने भी मुझे छोड़ और किसी को राजा के संग, अपने किए हुए भोज में आने न दिया; और कल के लिये भी राजा के संग उसने मुझी को नेवता दिया है।