Esther 5:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab raja ne us se poochha, he aesater ranee, tujhe kya chaahiye? aur too ky mangatee haai? mang aur tujhe adha rajy tak diya jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके बाद राजा ने उससे पूछा, “महारानी एस्तेर, तुम बेचैन क्यों हो? तुम मुझसे क्या चाहती हो? तुम जो चाहो मैं तुम्हें वही दूँगा। यहाँ तक कि अपना आधा राज्य तक, मैं तुम्हें दे दूँगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सम्राट ने पूछा, ‘महारानी एस्‍तर, क्‍या बात है? आपको क्‍या चाहिए? आपकी हर इच्‍छा पूरी की जाएगी। यदि आप मेरा आधा राज्‍य भी मांगेगी, तो मैं वह आपको दूंगा।’
Hindi Bible HHBD
तब राजा ने उस से पूछा, हे एसतेर रानी, तुझे क्या चाहिये? और तू क्य मांगती है? मांग और तुझे आधा राज्य तक दिया जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा ने उससे पूछा, “हे एस्तेर रानी, तुझे क्या चाहिये? तू क्या माँगती है? माँग और तुझे आधा राज्य तक दिया जाएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा ने उससे पूछा, “रानी एस्तेर, क्या हुआ? क्या चाहती हो तुम? यदि तुमने मुझसे आधे साम्राज्य की भी याचना की, तो वह भी तुम्हें दे दिया जाएगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब राजा ने उससे पूछा, “हे एस्तेर रानी, तुझे क्या चाहिये? और तू क्या माँगती है? माँग और तुझे आधा राज्य तक दिया जाएगा।”