Esther 6:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab usake buaddhiman mitraen aur usakeee patnee jeresh ne us se kaha, mordakaai jise too neecha dikhna chahata haai, yaadi vah yahoodiyon ke vansh men ka haai, to too us par prabal n hone paaega us se pooree reeti neecha hee khaega. ve us se baten kar hee rahe the, ki raja ke khoje akar, haman ko aester kee kee hui jevanar men fauta se liva le gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अभी वे लोग हामान से बात कर रही रहे थे कि राजा के खोजे हामान के घर पर आये और तत्काल ही हामान को एस्तेर के भोज में बुला ले गये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब उसके बुद्धिमान मित्रों और उसकी पत्नी ने उससे कहा, ‘मोरदकय, जिसके सम्मुख तुम्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा है, यदि वह यहूदी कौम का है, तो तुम उसे कभी पराजित न कर सकोगे। तुम्हें निस्सन्देह उसके सामने मुंह की खानी पड़ेगी।’
Hindi Bible HHBD
तब उसके बुध्दिमान मित्रों और उसकेी पत्नी जेरेश ने उस से कहा, मोर्दकै जिसे तू नीचा दिखना चाहता है, यदि वह यहूदियों के वंश में का है, तो तू उस पर प्रबल न होने पाएगा उस से पूरी रीति नीचा ही खएगा। वे उस से बातें कर ही रहे थे, कि राजा के खोजे आकर, हामान को एस्तेर की की हुई जेवनार में फुत से लिवा ले गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे उससे बातें कर ही रहे थे कि राजा के खोजे आकर हामान को एस्तेर के किए हुए भोज में फुर्ती से बुला ले गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उनके मध्य यह वार्तालाप चल रहा था, वहां राजा के खोजा आ पहुंचे और हामान को तत्काल अपने साथ उस भोज के लिए ले गए, जिसे एस्तेर ने तैयार किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे उससे बातें कर ही रहे थे, कि राजा के खोजे आकर, हामान को एस्तेर के किए हुए भोज में फुर्ती से बुला ले गए।