Esther 6:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yah likha hua mila, ki jab raja kshayarsha ke haakim jo darapal bhee the, un men se bigatana aur teresh nam do janon ne us par hath chalane kee yuktai kee thee use mordakaai ne pragatt kiya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो उस दास ने राजा के लिए वह पुस्तक पढ़ी। उसने महाराजा क्षयर्ष को मार डालने के षड़यन्त्र के बारे में पढ़ा। बिगताना और तेरेश के षड़यन्त्रों का पता मोर्दकै को चला था। ये दोनों ही व्यक्ति द्वार की रक्षा करने वाले राजा के हाकिम थे। उन्होंने राजा की हत्या की योजना बनाई थी किन्तु मोर्दकै को इस योजना का पता चल गया था और उसने उसके बारे में किसी को बता दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसमें यह घटना लिखी हुई मिली: सम्राट के दो खोजों − बिगताना और तेरेश − ने, जो द्वारपाल थे, उस पर प्रहार करने का षड्‍यन्‍त्र रचा, किन्‍तु मोरदकय ने इसकी सूचना सम्राट क्षयर्ष को दे दी।
Hindi Bible HHBD
और यह लिखा हुआ मिला, कि जब राजा क्षयर्ष के हाकिम जो द्वारपाल भी थे, उन में से बिगताना और तेरेश नाम दो जनों ने उस पर हाथ चलाने की युक्ति की थी उसे मोर्दकै ने प्रगट किया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसमें यह लिखा हुआ मिला, कि जब राजा क्षयर्ष के हाकिम जो द्वारपाल भी थे, उनमें से बिगताना और तेरेश नामक दो जनों ने उस पर हाथ उठाने की युक्‍ति की थी उसे मोर्दकै ने प्रगट किया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां पुस्तक में यह बात सामने आयी, कि राजा के दो द्वारपाल खोजा, बिगथान एवं तेरेश का राजा अहषवेरोष की हत्या का षड़्‍यंत्र मोरदकय द्वारा सूचित किया गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसमें यह लिखा हुआ मिला, कि जब राजा क्षयर्ष के हाकिम जो द्वारपाल भी थे, उनमें से बिगताना और तेरेश नामक दो जनों ने उस पर हाथ चलाने की युक्ति की थी उसे मोर्दकै ने प्रगट किया था।