Esther 7:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab raja rajabhvan kee baree se dakhmadha peene ke sthan men lautt aya tab kya dekha, ki haman usee chaukee par jis par aester baaittee haai pada haai aur raja ne kaha, kya yah ghar hee men mere samhane hee ranee se barabas karana chahata haai? raja ke munh se yah vachan nikala hee tha, ki sevakon ne haman ka munh ddhanp diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा जैसे ही बगीचे से भोज के कमरे की ओर वापस आ रहा था, तो वह क्या देखता है कि जिस बिछौने पर एस्तेर लेटी है, उस पर हामान झुका हुआ है। राजा ने क्रोध भरे स्वर में कहा, “अरे, क्या तू महल में मेरे रहते हुए ही महारानी पर आक्रमण करेगा?” जैसे ही राजा के मुख से ये शब्द निकले, राजा के सेवकों ने भीतर आ कर हामान का मुँह ढक दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सम्राट राजमहल के उद्यान से उस स्‍थान पर लौटा जहां वे शराब पी रहे थे। उसने देखा कि जिस दीवान पर एस्‍तर लेटी है, उस पर हामान झुका हुआ है। सम्राट ने कहा, ‘क्‍या यह मेरे ही सामने, मेरे ही महल में महारानी पर बलात्‍कार करना चाहता है?’ सम्राट के मुंह से ये शब्‍द निकलते ही खोजों ने हामान का चेहरा ढक दिया।
Hindi Bible HHBD
जब राजा राजभवन की बारी से दाखमधु पीने के स्थान में लौट आया तब क्या देखा, कि हामान उसी चौकी पर जिस पर एस्तेर बैठी है पड़ा है; और राजा ने कहा, क्या यह घर ही में मेरे साम्हने ही रानी से बरबस करना चाहता है? राजा के मुंह से यह वचन निकला ही था, कि सेवकों ने हामान का मुंह ढांप दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब राजा राजभवन की बारी से दाखमधु पीने के स्थान में लौट आया तब क्या देखा कि हामान उसी चौकी पर जिस पर एस्तेर बैठी है झुक रहा है; और राजा ने कहा, “क्या यह घर ही में मेरे सामने ही रानी से बरबस करना चाहता है?” राजा के मुँह से यह वचन निकला ही था, कि सेवकों ने हामान का मुँह ढाँक दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कुछ समय बाद जब राजा राजमहल उद्यान से लौटकर दाखमधु कक्ष में लौटा, हामान इस समय एस्तेर के सामने झुका हुआ था. वह दृश्य देख राजा कह उठा, “क्या यह मेरे ही उपस्थिति में रानी से बलात्कार करना चाहता है?” राजा के इस वचन को सुनकर, कर्मचारियों ने हामान के मुंह को ढांप दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब राजा राजभवन की बारी से दाखमधु पीने के स्थान में लौट आया तब क्या देखा, कि हामान उसी चौकी पर जिस पर एस्तेर बैठी है झुक रहा है #; और राजा ने कहा, “क्या यह घर ही में मेरे सामने ही रानी से बरबस करना चाहता है?” राजा के मुँह से यह वचन निकला ही था, कि सेवकों ने हामान का मुँह ढाँप दिया।