Esther 8:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
mordakaai ne raja kshayarsha ke nam se chitthiyan likhakar, aur un par raja kee angoottee kee chhap lagakar, veg chalanevale sarakaree ghaedo, khchcharon aur sandniyon kee dak lagakar, harakaron ke hath bhej deen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मोर्दकै ने ये आदेश महाराजा क्षयर्ष की ओर से लिखे थे और फिर उन पत्रों पर उसने राजा की अँगूठी से मुहर लगा दी थी। फिर उन पत्रों को उसने तीव्र घुड़सवार सन्देश वाहकों के द्वारा भिजवा दिया। ये सन्देश वाहक उन घोड़ों पर सवार थे जिन्हें विशेष राजा के लिए पाला—पोसा गया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह राजाज्ञा सम्राट क्षयर्ष के नाम से लिखी गई, और उस पर सम्राट क्षयर्ष की अंगूठी की मुहर लगाई गई। तत्‍पश्‍चात् राजाज्ञा के पत्रों को राजकीय अश्‍वशाला के तेज घोड़ों पर सवार हरकारों द्वारा भेज दिया गया। ये उत्तम नस्‍ल के घोड़े सम्राट की सेवा में थे।
Hindi Bible HHBD
मोर्दकै ने राजा क्षयर्ष के नाम से चिटि्ठयां लिखाकर, और उन पर राजा की अंगूठी की छाप लगाकर, वेग चलनेवाले सरकारी घोड़ों, खच्चरों और सांड़नियों की डाक लगाकर, हरकारों के हाथ भेज दीं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मोर्दकै ने राजा क्षयर्ष के नाम से चिट्ठियाँ लिखाकर, और उन पर राजा की अँगूठी की छाप लगाकर, वेग चलनेवाले सरकारी घोड़ों, खच्‍चरों, ऊँटों, और साँड़नियों पर सवार हरकारों के हाथ भेज दीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोरदकय ने यह आज्ञा राजा अहषवेरोष की ओर से लिखकर उस पर अंगूठी की मुहर लगा दी तथा ये चिट्ठी घोड़े पर सवार संदेशवाहकों के द्वारा भेज दी गई. ये सभी घोड़े उच्च कोटि के राजकीय सुरक्षा के घोड़े थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मोर्दकै ने राजा क्षयर्ष के नाम से चिट्ठियाँ लिखाकर, और उन पर राजा की मुहर वाली अंगूठी की छाप लगाकर, वेग चलनेवाले सरकारी घोड़ों, खच्चरों और साँड़नियों पर सवार हरकारों के हाथ भेज दीं।