Esther 8:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki maain apane jaati ke logon par padnevalee us vipaattai ko kis reeti se dekh sakoongee? aur maain apane bhaiyon ke vinash ko kyonkar dekh sakoongee?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं महाराज से यह प्रार्थना इसलिए कर रही हूँ कि मैं अपने लोगों के साथ उस भयानक काण्ड को घटते देखना सहन नहीं कर पाऊँगी। मैं अपने परिवार की हत्या को देखना सहन नहीं कर पाऊँगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं अपनी कौम पर आनेवाली विपत्ति को कैसे देख सकूंगी? मैं अपने नाते-रिश्‍तेदारों का सर्वनाश कैसे सहन कर सकूंगी?’
Hindi Bible HHBD
क्योंकि मैं अपने जाति के लोगों पर पड़नेवाली उस विपत्ति को किस रीति से देख सकूंगी? और मैं अपने भाइयों के विनाश को क्योंकर देख सकूंगी?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि मैं अपने जाति के लोगों पर पड़नेवाली उस विपत्ति को किस रीति से देख सकूँगी? मैं अपने भाइयों के विनाश को कैसे देख सकूँगी?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि अपने सजातियों पर आ पड़े संकट को देखते हुए मैं कैसे सह सकती हूं, मैं अपने परिवार के विनाश को देखते हुए कैसे सहन कर सकती हूं?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि मैं अपने जाति के लोगों पर पड़नेवाली उस विपत्ति को किस रीति से देख सकूँगी? और मैं अपने भाइयों के विनाश को कैसे देख सकूँगी?”