Esther 8:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab raja kshayarsha ne aester ranee se aur mordakaai yahoodee se kaha, maain haman ka gharabar to aester ko de chuka hoo, aur vah faansee ke khmbhe par lattka diya gaya haai, isaliye ki us ne yahoodiyon par hath baddhaya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
महाराजा क्षयर्ष ने महारानी एस्तेर और यहूदी मोर्दकै को उत्तर देते हुए जो कहा था, वह यह है, “हामान, क्योंकि यहूदियों के विरोध में था, इसलिए उसकी सम्पत्ति मैंने एस्तेर को दे दी तथा मेरे सिपाहियों ने उसे फाँसी देने के खम्भे पर लटका दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सम्राट क्षयर्ष ने रानी एस्तर और यहूदी मोरदकय से कहा, ‘देखो, मैंने हामान की जागीर एस्तर को दे दी है। मेरे सेवकों ने हामान को फांसी-स्तम्भ पर भी लटका दिया, क्योंकि वह यहूदी कौम पर हाथ उठाना चाहता था।
Hindi Bible HHBD
तब राजा क्षयर्ष ने एस्तेर रानी से और मोर्दकै यहूदी से कहा, मैं हामान का घरबार तो एस्तेर को दे चुका हूँ, और वह फांसी के खम्भे पर लटका दिया गया है, इसलिये कि उस ने यहूदियों पर हाथ बढ़ाया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा क्षयर्ष ने एस्तेर रानी से और मोर्दकै यहूदी से कहा, “मैं हामान का घरबार तो एस्तेर को दे चुका हूँ, और वह फाँसी के खम्भे पर लटका दिया गया है, इसलिये कि उसने यहूदियों पर हाथ उठाया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब राजा ने रानी एस्तेर तथा यहूदी मोरदकय से कहा, “मैंने हामान की संपत्ति एस्तेर के नाम कर दी है, हामान को उन्होंने मृत्यु दंड पर लटका दिया है, क्योंकि उसने यहूदियों के विरुद्ध हाथ उठाया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब राजा क्षयर्ष ने एस्तेर रानी से और मोर्दकै यहूदी से कहा, “मैं हामान का घरबार तो एस्तेर को दे चुका हूँ, और वह फांसी के खम्भे पर लटका दिया गया है, इसलिए कि उसने यहूदियों पर हाथ उठाया था।