Esther 9:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur shooshan ke yahoodiyon ne adar maheene ke chaudahaven din ko bhee ikatthe hokar shooshan men teen sau purushaen ko ghaat kiya, parantu dhan ko n lootta.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आदार महीने की चौदहवीं तारीख को शूशन में यहूदी एकत्रित हुए। फिर उन्होंने वहाँ तीन सौ पुरुषों को मौत के घाट उतार दिया किन्तु उन्होंने उन तीन सौ लोगों की सम्पत्ति को नहीं लिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
शूशन नगर में रहने वाले यहूदियों ने अदार महीने के चौदहवें दिन भी एकत्र होकर सुरक्षा-दल बनाए, और शूशन नगर में तीन सौ पुरुषों का वध कर दिया, पर उन्‍होंने उनकी धन-सम्‍पत्ति नहीं लूटी।
Hindi Bible HHBD
और शूशन के यहूदियों ने अदार महीने के चौदहवें दिन को भी इकट्ठे होकर शूशन में तीन सौ पुरूषों को घात किया, परन्तु धन को न लूटा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
शूशन के यहूदियों ने अदार महीने के चौदहवें दिन को भी इकट्ठे होकर शूशन में तीन सौ पुरुषों को घात किया, परन्तु धन को न लूटा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अदार महीने की चौदहवीं तिथि पर भी शूशनवासी यहूदी एकजुट हो गए तथा उन्होंने शूशन में तीन सौ व्यक्तियों की हत्या कर दी; किंतु उन्होंने कोई भी सामान नहीं लूटा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
शूशन के यहूदियों ने अदार महीने के चौदहवें दिन को भी इकट्ठे होकर शूशन में तीन सौ पुरुषों को घात किया, परन्तु धन को न लूटा।