Exodus 10:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ttiiddyon ne chaddhke misr desh ke sare sthanon me basera kiya, unaka dal bahut bharee tha, varan n to unase pahale aeesee ttiiddayan ai thee, aur n unake peechhe aeesee fir aaengee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
टिड्डियाँ मिस्र देश में उड़कर आईं और भूमि पर बैठ गईं। मिस्र में कभी जितनी टिड्डियाँ हुई थीं उनसे अधिक टिड्डियाँ हुईं और उतनी संख्या में वहाँ टिड्डियाँ फिर कभी नहीं होंगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
टिड्डी दल समस्त मिस्र देश पर टूट पड़ा। टिड्डियां सारे देश में छा गईं। टिड्डियों का दल इतना विशाल था जितना इससे पूर्व कभी नहीं देखा गया और न कभी इसके पश्चात् देखा जाएगा।
Hindi Bible HHBD
और टिडि्डयों ने चढ़के मि देश के सारे स्थानों मे बसेरा किया, उनका दल बहुत भारी था, वरन न तो उनसे पहले ऐसी टिडि्डयां आई थी, और न उनके पीछे ऐसी फिर आएंगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और टिड्डियों ने चढ़ के मिस्र देश के सारे स्थानों में बसेरा किया, उनका दल बहुत भारी था, वरन् न तो उनसे पहले ऐसी टिड्डियाँ आई थीं, और न उनके बाद ऐसी फिर आएँगी।*
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
टिड्डियां पूरे मिस्र देश पर फैल गईं, वे असंख्य थीं. इससे पहले इतनी टिड्डियां कभी देखी नहीं गई थीं. और न ही इसके बाद ये ऐसी बड़ी संख्या में देखी जाएंगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और टिडि्डयों ने चढ़कर मिस्र देश के सारे स्थानों में बसेरा किया, उनका दल बहुत भारी था, वरन् न तो उनसे पहले ऐसी टिड्डियाँ आई थीं, और न उनके पीछे ऐसी फिर आएँगी।