Exodus 10:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve to saree dharatee par chha gai, yahan tak ki desh andhora ho gaya, aur usaka sara ann aadi aur vrakshaen ke sab fal, nidan jo kuchh olon se bacha tha, sab ko unhon ne chatt kar liya yahan tak ki misr desh bhr men n to kisee vraksha par kuchh hariyalee rah gai aur n khet men anaj rah gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
टिड्डियों ने जमीन को ढक लिया और पूरे देश में अँधेरो छा गया। टिड्डियों ने उन सभी पौधों और पेड़ों के हर फल को, जो ओले से नष्ट नहीं हुआ था खा डाला। मिस्र में कहीं भी किसी पेड़ या पौधे पर कोई पत्ती नहीं रह गई।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
टिड्डियों ने भूमि की सतह को ऐसा ढक लिया कि सम्‍पूर्ण देश में अन्‍धकार छा गया। उन्‍होंने देश के समस्‍त पौधों को, वृक्षों के फलों को, जो ओलों की वर्षा से बच गए थे, खा लिया। समस्‍त मिस्र देश में कोई भी हरी वस्‍तु नहीं बची, न तो मैदान के पौधे और न पेड़।
Hindi Bible HHBD
वे तो सारी धरती पर छा गई, यहां तक कि देश अन्धेरा हो गया, और उसका सारा अन्न आदि और वृक्षों के सब फल, निदान जो कुछ ओलों से बचा था, सब को उन्हों ने चट कर लिया; यहां तक कि मि देश भर में न तो किसी वृक्ष पर कुछ हरियाली रह गई और न खेत में अनाज रह गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे तो सारी धरती पर छा गईं, यहाँ तक कि देश में अन्धकार छा गया; और उसका सारा अन्न आदि और वृक्षों के सब फल, अर्थात्, जो कुछ ओलों से बचा था, सब को उन्होंने चट कर लिया; यहाँ तक कि मिस्र देश भर में न तो किसी वृक्ष पर कुछ हरियाली रह गई और न खेत में अनाज रह गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इन टिड्डियों ने पूरे देश की धरती को भर दिया था, जिससे देश में अंधेरा सा हो गया. इन्होंने देश के हर पौधे को तथा सभी वृक्षों के फलों को, जो ओलों से बचे थे नष्ट कर दिया. इस कारण पूरे मिस्र देश में वृक्षों तथा मैदान के पौधों में कोई भी फल फूल न बचे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे तो सारी धरती पर छा गईं, यहाँ तक कि देश में अंधकार छा गया, और उसका सारा अन्न आदि और वृक्षों के सब फल, अर्थात् जो कुछ ओलों से बचा था, सब को उन्होंने चट कर लिया; यहाँ तक कि मिस्र देश भर में न तो किसी वृक्ष पर कुछ हरियाली रह गई और न खेत में अनाज रह गया।