Exodus 10:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab firaun ne faurtee se moosa aur haroon ko bulavake kaha, maain ne to tumhare parameshvar yahova ka aur tumhara bhee aparadha kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फ़िरौन ने मूसा और हारून को जल्दी बुलवाया। फ़िरौन ने कहा, “मैंने तुम्हारे और तुम्हारे परमेश्वर यहोवा के विरुद्ध पाप किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फरओ ने अविलम्ब मूसा और हारून को बुलाया और उनसे कहा, ‘मैंने तुम्हारे परमेश्वर, प्रभु के प्रति और तुम्हारे प्रति पाप किया है।
Hindi Bible HHBD
तब फिरौन ने फुर्ती से मूसा और हारून को बुलवाके कहा, मैं ने तो तुम्हारे परमेश्वर यहोवा का और तुम्हारा भी अपराध किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब फ़िरौन ने तुरन्त मूसा और हारून को बुलवा के कहा, “मैं ने तो तुम्हारे परमेश्वर यहोवा का और तुम्हारा भी अपराध किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब फ़रोह ने जल्दी से मोशेह तथा अहरोन को बुलवाया और उनसे कहा, “मैंने याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तथा तुम्हारे विरुद्ध पाप किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब फ़िरौन ने फुर्ती से मूसा और हारून को बुलवाकर कहा, “मैंने तो तुम्हारे परमेश्वर यहोवा का और तुम्हारा भी अपराध किया है।