Exodus 10:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur tum log apane betton aur poton se isaka varnn karo ki yahova ne misriyon ko kaaise tttthon men udaya aur apane kya kya chinh unake beech pragatt kiae haain jis se tum yah jan loge ki maain yahova hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने इसे इसलिए भी किया कि तुम अपने पुत्र—पुत्रियों तथा पौत्र—पौत्रियों को उन चमत्कारों और अद्भुत बातों को बता सको जो मैंने मिस्र में कि हैं। तब तुम सभी जानोगे कि मैं यहोवा हूँ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और तुम अपने पुत्र-पौत्रादि से वर्णन कर सको कि मैंने मिस्र देश को कैसा उपहास का पात्र बनाया और उनके मध्य कितने चिह्न दिखाए, जिससे तुम्हें ज्ञात हो जाए कि मैं प्रभु हूं।’
Hindi Bible HHBD
और तुम लोग अपने बेटों और पोतों से इसका वर्णन करो कि यहोवा ने मिस्त्रियों को कैसे ठट्ठों में उड़ाया और अपने क्या क्या चिन्ह उनके बीच प्रगट किए हैं; जिस से तुम यह जान लोगे कि मैं यहोवा हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तुम लोग अपने बेटों और पोतों से इसका वर्णन करो कि यहोवा ने मिस्रियों को कैसे ठट्ठों में उड़ाया और अपने क्या क्या चिह्न उनके बीच प्रगट किए हैं; जिससे तुम यह जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कि तुम खुद अपने पुत्र एवं पोतों से कह सको कि मैंने किस तरह से मिस्रवासियों को अपमानित करते हुए उनके बीच अपने चिन्ह दिखाए ताकि तुम लोग सुरक्षित मिस्र से निकल सको और समझ सको कि मैं ही याहवेह हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तुम लोग अपने बेटों और पोतों से इसका वर्णन करो कि यहोवा ने मिस्रियों को कैसे उपहास में उड़ाया और अपने क्या-क्या चिन्ह उनके बीच प्रगट किए हैं; जिससे तुम यह जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।”