Exodus 10:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab moosa aur haroon ne firaun ke pas jakar kaha, ki ibiryon ka parameshvar yahova tujh se is prakar kahata haai, ki too kab tak mere samhane deen hone se sankoch karata rahega? meree praja ke logon ko jane de, ki ve meree upasana karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए मूसा और हारून फ़िरौन के पास गए। उन्होंने उससे कहा, “हिब्रू लोगों का परमेश्वर यहोवा कहता है, ‘तुम मेरे आदेशों का पालन करने से कब तक इन्कार करोगे? मेरे लोगों को मेरी उपासना करने के लिए जाने दो!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा और हारून फरओ के पास गए। उन्‍होंने उससे कहा, ‘इब्रानियों का परमेश्‍वर, प्रभु यों कहता है, “तू कब तक मेरे सम्‍मुख नतमस्‍तक नहीं होगा? मेरे लोगों को जाने दे कि वे मेरी सेवा करें।
Hindi Bible HHBD
तब मूसा और हारून ने फिरौन के पास जाकर कहा, कि इब्रियों का परमेश्वर यहोवा तुझ से इस प्रकार कहता है, कि तू कब तक मेरे साम्हने दीन होने से संकोच करता रहेगा? मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे, कि वे मेरी उपासना करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मूसा और हारून ने फ़िरौन के पास जाकर कहा, “इब्रियों का परमेश्‍वर यहोवा तुझ से इस प्रकार कहता है: तू कब तक मेरे सामने दीन होने से संकोच करता रहेगा? मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे कि वे मेरी उपासना करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह एवं अहरोन ने फ़रोह के पास जाकर उससे यह कहा, “याहवेह, जो इब्रियों के परमेश्वर हैं, तुमसे कहते हैं, ‘तुम कब तक परमेश्वर के सामने अपने आपको नम्र नहीं करोगे? मेरी प्रजा को यहां से जाने दो, ताकि वे मेरी आराधना कर सकें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मूसा और हारून ने फ़िरौन के पास जाकर कहा, “इब्रियों का परमेश्वर यहोवा तुझ से इस प्रकार कहता है, कि तू कब तक मेरे सामने दीन होने से संकोच करता रहेगा? मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे कि वे मेरी उपासना करें।