Exodus 10:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ve tere aur tere sare karmachariyo, nidan sare misriyon ke gharon men bhr jaaengee itanee ttiiddayan tere bapadadon ne va unake purakhaon ne jab se prathvee par janme tab se aj tak kabhee n dekheen. aur vah munh faerakar firaun ke pas se bahar gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
टिड्डियाँ तुम्हारे सभी घरों, तुम्हारे अधिकारियों के सभी घरों और मिस्र के सभी घरों में भर जाएंगी। जितनी टिड्डियाँ तुम्हारे बाप—दादों ने कभी देखीं होंगी उससे भी अधिक टिड्डियाँ यहाँ होंगी। जब से लोग मिस्र में, रहने लगे तब से जब कभी जितनी टिड्डियाँ हुईं होंगी उससे अधिक टिड्डियाँ होंगी।’” तब मूसा मुड़ा और उसने फ़िरौन को छोड़ दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे तेरे महल में, तेरे कर्मचारियों के प्रासादों में और मिस्र निवासियों के सब घरों में भर जाएंगी। इतनी टिड्डियां तेरे बाप-दादा ने, तेरे पूर्वजों ने अपने जन्म से आज तक नहीं देखी होंगी।” ’ तब मूसा फरओ के पास से लौटकर बाहर चले गए।
Hindi Bible HHBD
और वे तेरे और तेरे सारे कर्मचारियों, निदान सारे मिस्त्रियों के घरों में भर जाएंगी; इतनी टिडि्डयां तेरे बापदादों ने वा उनके पुरखाओं ने जब से पृथ्वी पर जन्मे तब से आज तक कभी न देखीं। और वह मुंह फेरकर फिरौन के पास से बाहर गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वे तेरे और तेरे सारे कर्मचारियों, यहाँ तक कि सारे मिस्रियों के घरों में भर जाएँगी; इतनी टिड्डियाँ तेरे बापदादों ने या उनके पुरखाओं ने जब से पृथ्वी पर जन्मे तब से आज तक कभी न देखीं।” तब वह मुड़ कर फ़िरौन के पास से बाहर चला गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर तुम्हारे तथा तुम्हारे सेवकों तथा पूरे मिस्रवासियों के घरों में टिड्डियां भर जाएंगी. ऐसा तो तुम्हारे पिता ने और उनके पूर्वजों ने जन्म से लेकर अब तक कभी नहीं देखा होगा.’ ” यह कहने के बाद मोशेह फ़रोह के पास से चले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वे तेरे और तेरे सारे कर्मचारियों, यहाँ तक सारे मिस्रियों के घरों में भर जाएँगी #; इतनी टिड्डियाँ तेरे बापदादों ने या उनके पुरखाओं ने जब से पृथ्वी पर जन्मे तब से आज तक कभी न देखीं।” और वह मुँह फेरकर फ़िरौन के पास से बाहर गया।