Exodus 10:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab firaun ke karmacharee us se kahane lage, vah jan kab tak hamare liye fanda bana rahega? un manushyon ko jane de, ki ve apane parameshvar yahova kee upasana karen kya too ab tak naheen janata, ki sara misr nash ho gaya haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फ़िरौन के अधिकारियों ने उससे पूछा, “हम लोग कब तक इन लोगों के जाल में फँसे रहेंगे। लोगों को उनके परमेश्वर यहोवा की उपासना करने जाने दें। यदि आप उन्हें नहीं जाने देंगे तो आपके जानने से पहले मिस्र नष्ट हो जाएगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फरओ के कर्मचारियों ने उससे कहा, ‘कब तक यह मनुष्य हमारे लिए फन्दा बना रहेगा? इस्राएलियों को जाने दीजिए कि वे अपने प्रभु परमेश्वर की सेवा करें। क्या आप अभी तक नहीं जानते कि मिस्र देश नष्ट हो गया है?’
Hindi Bible HHBD
तब फिरौन के कर्मचारी उस से कहने लगे, वह जन कब तक हमारे लिये फन्दा बना रहेगा? उन मनुष्यों को जाने दे, कि वे अपने परमेश्वर यहोवा की उपासना करें; क्या तू अब तक नहीं जानता, कि सारा मि नाश हो गया है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब फ़िरौन के कर्मचारी उससे कहने लगे, “वह जन कब तक हमारे लिये फन्दा बना रहेगा? उन मनुष्यों को जाने दे कि वे अपने परमेश्वर यहोवा की उपासना करें। क्या तू अब तक नहीं जानता कि सारा मिस्र नष्ट हो गया है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फ़रोह के मंत्रियों ने फ़रोह से पूछा, “और कब तक यह व्यक्ति हमारे लिए परेशानी का कारण बनेगा? इन्हें जाने दो ताकि वे याहवेह, अपने परमेश्वर की आराधना कर सकें. क्या आपको नहीं मालूम कि मिस्र देश नष्ट हो चुका है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब फ़िरौन के कर्मचारी उससे कहने लगे, “वह जन कब तक हमारे लिये फंदा बना रहेगा? उन मनुष्यों को जाने दे कि वे अपने परमेश्वर यहोवा की उपासना करें; क्या तू अब तक नहीं जानता कि सारा मिस्र नाश हो गया है?”