Exodus 10:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab moosa aur haroon firaun ke pas fir bulavaae gaa, aur us ne un se kaha, chale jao, apane parameshvar yahova kee upasana karo parantu ve jo janevale haai, kaun kaun haain?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: फ़िरौन के अधिकारियों ने मूसा और हारून को उसके पास वापस बुलाने को कहा। फ़िरौन ने उनसे कहा, “जाओ और अपने परमेश्वर यहोवा की उपासना करो। किन्तु मुझे बताओ कि सचमुच कौन—कौन जा रहा है?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: मूसा और हारून को फरओ के पास वापस लाया गया। फरओ ने उनसे कहा, ‘जाओ, अपने प्रभु परमेश्वर की सेवा करो, किन्तु जाने वाले लोग कौन-कौन हैं?’
Hindi Bible HHBD
तब मूसा और हारून फिरौन के पास फिर बुलवाए गए, और उस ने उन से कहा, चले जाओ, अपने परमेश्वर यहोवा की उपासना करो; परन्तु वे जो जानेवाले हैं, कौन कौन हैं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मूसा और हारून फ़िरौन के पास फिर बुलवाए गए, और उसने उनसे कहा, “चले जाओ, अपने परमेश्वर यहोवा की उपासना करो; परन्तु वे जो जाने वाले हैं कौन–कौन हैं?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह तथा अहरोन को फ़रोह के पास लाया गया. फ़रोह ने उनसे कहा, “जाओ और याहवेह, अपने परमेश्वर की आराधना करो! कौन-कौन हैं, जो तुम्हारे साथ जाएंगे?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मूसा और हारून फ़िरौन के पास फिर बुलवाए गए, और उसने उनसे कहा, “चले जाओ, अपने परमेश्वर यहोवा की उपासना करो; परन्तु वे जो जानेवाले हैं, कौन-कौन हैं?”