Exodus 10:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
moosa ne kaha, ham to betton beattyaie, bhed-bakaariyo, gaya-baailon samet varan bachchon se booddhon tak sab ke sab jaaenge, kyonki hamen yahova ke liye pabrba karana haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मूसा ने उत्तर दिया, “हमारे युवक और बूढ़े लोग जाएंगे और हम लोग अपने साथ अपने पुत्रों और पुत्रियों, तथा भेड़ों और पशुओं को भी ले जाएंगे। हम सभी जाएंगे क्योंकि यह हमारे लिए हम लोगों के यहोवा का त्यौहार है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने कहा, ‘हम बाल-बच्चों और बूढ़ों समेत जाएंगे। हम अपने पुत्र-पुत्रियों, भेड़-बकरियों, गाय-बैलों को लेकर जाएंगे; क्योंकि हमें प्रभु के लिए यात्रा-पर्व मनाना है।’
Hindi Bible HHBD
मूसा ने कहा, हम तो बेटों बेटियों, भेड़- बकरियों, गाय- बैलों समेत वरन बच्चों से बूढ़ों तक सब के सब जाएंगे, क्योंकि हमें यहोवा के लिये पर्ब्ब करना है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मूसा ने कहा, “हम तो बेटों–बेटियों, भेड़–बकरियों, गाय–बैलों समेत वरन् बच्चों से बूढ़ों तक सब के सब जाएँगे, क्योंकि हमें यहोवा के लिये पर्व करना है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह ने उत्तर दिया, “हमारे साथ हमारे बालक और हमारे वृद्ध, हमारे पुत्र-पुत्रियां, हमारे पशु एवं भेड़-बकरियां सब जायेंगे, क्योंकि हम याहवेह के सम्मान में उत्सव मनाएंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मूसा ने कहा, “हम तो बेटों-बेटियों, भेड़-बकरियों, गाय-बैलों समेत वरन् बच्चों से बूढ़ों तक सब के सब जाएँगे, क्योंकि हमें यहोवा के लिये पर्व करना है।”