Exodus 11:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir yahova ne moosa se kaha, aek aur vipaati maain firaun aur misr desh par dalata hoo, usake pashchata vah tum logon ko vahan se jane dega aur jab vah jane dega tab tum sabhon ko nishchay nikal dega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा ने मूसा से कहा, “फिरौन और मिस्र के विरुद्ध मैं एक और विपत्ति लाऊँगा। इसके बाद वह तुम लोगों को मिस्र से भेज देगा। वस्तुतः वह तुम लोगों को यह देश छोड़ने को विवश करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने मूसा से कहा, ‘मैं एक और विपत्ति फरओ और मिस्र पर लाऊंगा। तत्‍पश्‍चात् वह तुम्‍हें यहां से जाने देगा। जब वह जाने देगा तब तुम्‍हें पूर्णत: यहां से निकाल ही देगा।
Hindi Bible HHBD
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, एक और विपत्ति मैं फिरौन और मि देश पर डालता हूं, उसके पश्चात् वह तुम लोगों को वहां से जाने देगा; और जब वह जाने देगा तब तुम सभों को निश्चय निकाल देगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “एक और विपत्ति मैं फ़िरौन और मिस्र देश पर डालता हूँ, उसके पश्‍चात् वह तुम लोगों को वहाँ से जाने देगा; और जब वह जाने देगा तब तुम सभों को निश्‍चय निकाल देगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने मोशेह से कहा, “फ़रोह तथा मिस्र पर मैं एक और कष्ट भेजूंगा. इसके बाद वह तुम्हें यहां से जाने देगा; और वह ज़रूर तुम्हें यहां से निकालेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “एक और विपत्ति मैं फ़िरौन और मिस्र देश पर डालता हूँ, उसके पश्चात् वह तुम लोगों को वहाँ से जाने देगा #; और जब वह जाने देगा तब तुम सभी को निश्चय निकाल देगा।