Exodus 11:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
meree praja ko meree yah agyaa suna, ki aek aek puroosh apane apane padosee, aur aek aek sree apanee apanee padosin se sone chandee ke gahane mang le.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम इस्राएल के लोगों को यह सन्देश अवश्य देना: ‘तुम सभी स्त्री और पुरुष अपने पड़ोसियों से चाँदी और सोने की बनी चीजें माँगना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब तू मेरे निज लोगों से बोलना कि प्रत्येक पुरुष अपने पड़ोसी से और प्रत्येक स्त्री अपनी पड़ोसिन से सोने-चांदी के आभूषण मांग ले।’
Hindi Bible HHBD
मेरी प्रजा को मेरी यह आज्ञा सुना, कि एक एक पुरूष अपने अपने पड़ोसी, और एक एक स्त्री अपनी अपनी पड़ोसिन से सोने चांदी के गहने मांग ले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरी प्रजा को मेरी यह आज्ञा सुना कि एक एक पुरुष अपने अपने पड़ोसी, और एक एक स्त्री अपनी अपनी पड़ोसिन से सोने–चाँदी के गहने माँग ले।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएलियों से यह कहो कि प्रत्येक पुरुष एवं स्त्री अपने-अपने पड़ोसी से सोना एवं चांदी मांग ले.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरी प्रजा को मेरी यह आज्ञा सुना कि एक-एक पुरुष अपने-अपने पड़ोसी, और एक-एक स्त्री अपनी-अपनी पड़ोसिन से सोने-चाँदी के गहने माँग ले।”