Exodus 11:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab misr men sinhasan par virajane vale firaun se lekar chakkee peesanevalee dasee tak ke paahilautte varan pashuuon tak ke sab pahilautte mar jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और मिस्र का हर एक पहलौठा पुत्र मिस्र के शासक फ़िरौन के पहलौठे पुत्र से लेकर चक्की चलाने वाली दासी तक का पहलौठा पुत्र मर जाएगा। पहलौठे नर जानवर भी मरेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और मिस्र देश के सब पहिलौठे मर जाएंगे। सिंहासन पर विराजने वाले फरओ के ज्‍येष्‍ठ पुत्र से लेकर चक्‍की पीसने वाली सेविका के ज्‍येष्‍ठ पुत्र तक। पशुओं के भी सब पहिलौठे मर जाएँगे।
Hindi Bible HHBD
तब मि में सिंहासन पर विराजने वाले फिरौन से लेकर चक्की पीसनेवाली दासी तक के पहिलौठे; वरन पशुओं तक के सब पहिलौठे मर जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मिस्र में सिंहासन पर विराजने वाले फ़िरौन से लेकर चक्‍की पीसनेवाली दासी तक के पहिलौठे; वरन् पशुओं तक के सब पहिलौठे मर जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और मिस्र देश के हर पहले बेटे की मृत्यु हो जाएगी. फ़रोह के पहले बेटे से लेकर चक्की पीसने वाली का पहला बेटा और सब पशुओं का भी पहिलौठा मर जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मिस्र में सिंहासन पर विराजनेवाले फ़िरौन से लेकर चक्की पीसनेवाली दासी तक के पहलौठे; वरन् पशुओं तक के सब पहलौठे मर जाएँगे।