Exodus 12:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jin gharon men tum rahoge un par vah lohoo tumhare nimitt chinh ttharega arthata maain us lohoo ko dekhkar tum ko chhod jaunga, aur jab maain misr desh ke logon ko maroonga, tab vah vipaati tum par n padegee aur tum nash n hoge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तुम लोगों के घरों पर लगा हुआ खून एक विशेष चिन्ह होगा। जब मैं खून देखूँगा, तो तुम लोगों के घरों को छोड़ता हुआ गुजर जाऊँगा। मैं मिस्र के लोगों के लिए हानिकारक चीज़ें उत्पन्न करूँगा। किन्तु उन बुरी बीमारियों में से कोई भी तुम लोगों को हानि नहीं पहुँचाएगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिन घरों में तुम रहते हो, उन पर लगाया हुआ रक्‍त तुम्‍हारे लिए एक चिह्‍न होगा। जब मैं उस रक्‍त को देखूंगा तब आगे बढ़ जाऊंगा। जब मैं मिस्र देश को मारूंगा तब तुम्‍हें नष्‍ट करने के लिए तुम पर महामारी का आक्रमण न होगा।
Hindi Bible HHBD
और जिन घरों में तुम रहोगे उन पर वह लोहू तुम्हारे निमित्त चिन्ह ठहरेगा; अर्थात् मैं उस लोहू को देखकर तुम को छोड़ जाऊंगा, और जब मैं मि देश के लोगों को मारूंगा, तब वह विपत्ति तुम पर न पड़ेगी और तुम नाश न होगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जिन घरों में तुम रहोगे उन पर वह लहू तुम्हारे लिए चिह्न ठहरेगा; अर्थात् मैं उस लहू को देखकर तुम को छोड़ जाऊँगा, और जब मैं मिस्र देश के लोगों को मारूँगा, तब वह विपत्ति तुम पर न पड़ेगी और तुम नष्‍ट न होगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिस घर के दरवाजे पर मेमने के रक्त का निशान होगा उस घर को मैं छोड़ दूंगा किंतु मिस्र का नाश होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जिन घरों में तुम रहोगे उन पर वह लहू तुम्हारे निमित्त चिन्ह ठहरेगा; अर्थात् मैं उस लहू को देखकर तुम को छोड़ जाऊँगा, और जब मैं मिस्र देश के लोगों को मारूँगा, तब वह विपत्ति तुम पर न पड़ेगी और तुम नाश न होंगे।