Exodus 12:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur usaka lohoo jo tasale men hoga us men joofaa ka aek guchchha dubakar usee tasale men ke lohoo se dar ke chaukhtt ke sire aur donon alangon par kuchh lagana aur bhor tak tum men se koi ghar se bahar n nikale.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जूफा के गुच्छों को लो और खून से भरे प्यालों में उन्हें डुबाओ। खून से चौखटों के दोनों पटों और सिरों को रंग दो। कोई भी व्यक्ति सवेरा होने से पहले अपना घर न छोड़े।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम जूफा का एक गुच्छा लो और उसे चिलमची में भरे हुए रक्त में डुबाओ। तत्पश्चात् चिलमची के रक्त को द्वार की चौखट के सिरे और दोनों बाजुओं पर लगाओ। कोई भी व्यक्ति सबेरा होने तक अपने घर के द्वार के बाहर नहीं निकलेगा;
Hindi Bible HHBD
और उसका लोहू जो तसले में होगा उस में जूफा का एक गुच्छा डुबाकर उसी तसले में के लोहू से द्वार के चौखट के सिरे और दोनों अलंगों पर कुछ लगाना; और भोर तक तुम में से कोई घर से बाहर न निकले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसका लहू जो तसले में होगा उससे जूफा का एक गुच्छा डुबाकर उसी तसले में के लहू से द्वार के चौखट के सिरे और दोनों अलंगों पर कुछ लगाना; और भोर तक तुम में से कोई घर से बाहर न निकले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जूफ़ा नामक झाड़ी का गुच्छा लेकर उसे मेमने के रक्त में डुबोना, और दरवाजे के दोनों तरफ तथा ऊपर लगाना. तुममें से कोई भी सुबह तक इस दरवाजे से बाहर नहीं निकले,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसका लहू जो तसले में होगा उसमें जूफा का एक गुच्छा डुबाकर उसी तसले में के लहू से द्वार के चौखट के सिरे और दोनों ओर पर कुछ लगाना; और भोर तक तुम में से कोई घर से बाहर न निकले।