Exodus 12:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab tum unako yah uttr dena, ki yahova ne jo misriyon ke marane ke samay misr men rahane vale ham israaeliyon ke gharon ko chhodkar hamare gharon ko bachaya, isee karan usake fasah ka yah baalidan kiya jata haai. tab logon ne sir jhukakar dandvata kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तो तुम लोग कहोगे, ‘यह फसह पर्व यहोवा की भक्ति के लिए है। क्यों? क्योंकि जब हम लोग मिस्र में थे तब यहोवा इस्राएल के घरों से होकर गुजरा था। यहोवा ने मिस्रियों को मार डाला, किन्तु उसने हम लोगों के घरों में लोगों को बचाया।’” इसलिए लोग अब यहोवा को झुककर प्रणाम करते हैं तथा उपासना करते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब तुम कहना, “यह प्रभु के ‘पारगमन’ की बलि है; क्‍योंकि प्रभु मिस्र देश में इस्राएलियों के घरों को छोड़कर आगे बढ़ गया था। यद्यपि प्रभु ने मिस्र निवासियों का वध किया था, किन्‍तु उसने हमारे घरों को छोड़ दिया था” । ’इस्राएलियों ने सिर झुकाकर वन्‍दना की।
Hindi Bible HHBD
तब तुम उनको यह उत्तर देना, कि यहोवा ने जो मिस्त्रियों के मारने के समय मि में रहने वाले हम इस्राएलियों के घरों को छोड़कर हमारे घरों को बचाया, इसी कारण उसके फसह का यह बलिदान किया जाता है। तब लोगों ने सिर झुकाकर दण्डवत् की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तुम उनको यह उत्तर देना, ‘यहोवा ने जो मिस्रियों के मारने के समय मिस्र में रहनेवाले हम इस्राएलियों के घरों को छोड़कर हमारे घरों को बचाया, इसी कारण उसके फसह का यह बलिदान किया जाता है।” तब लोगों ने सिर झुकाकर दण्डवत् की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब तुम उन्हें उत्तर देना, ‘यह याहवेह के लिए फ़सह का बलिदान है, जिन्होंने मिस्रियों को मारते हुए हम इस्राएलियों को सुरक्षित रखा, अतः इसी कारण यह पर्व मनाया जाता है.’ ” फिर लोगों ने झुककर प्रणाम किया और परमेश्वर की आराधना की!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तुम उनको यह उत्तर देना, ‘यहोवा ने जो मिस्रियों के मारने के समय मिस्र में रहनेवाले हम इस्राएलियों के घरों को छोड़कर हमारे घरों को बचाया, इसी कारण उसके फसह का यह बलिदान किया जाता है।’” तब लोगों ने सिर झुकाकर दण्डवत् किया।