Exodus 12:34 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab unhon ne apane goondho gundhaaae atte ko bina khmeer diae hee kattauatiyon samet kapadon men bandhake apane apane kandho par dal liya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों के पास इतना समय न रहा कि वे अपनी रोटी में खमीर डालें। उन्होंने गुँदे आटे की परातों को अपने कपड़ों में लपेटा और अपने कंधों पर रख कर ले गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएलियों ने अपने गूंधे हुए आटे को, खमीर मिलाने के पूर्व, गून्‍धने के पात्रों सहित चादरों में बांधकर अपने कन्‍धों पर डाल लिया।
Hindi Bible HHBD
तब उन्हों ने अपने गून्धे गुन्धाए आटे को बिना खमीर दिए ही कठौतियों समेत कपड़ों में बान्धके अपने अपने कन्धे पर डाल लिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उन्होंने अपने गुंधे–गुंधाए आटे को बिना ख़मीर दिए ही कठौतियों समेत कपड़ों में बाँधकर अपने अपने कन्धे पर डाल लिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इससे पहले कि इस्राएलियों का गूंधा हुआ आटा खमीर हो जाये, उन्होंने उसे कटोरे में रखकर और कपड़ों में बांधकर अपने कंधों पर उठा लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उन्होंने अपने गुँधे-गुँधाए आटे को बिना ख़मीर दिए ही कठौतियों समेत कपड़ों में बाँधकर अपने-अपने कंधे पर डाल लिया।