Exodus 12:42 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova israaeliyon ko misr desh se nikal laya, is karan vah rat usake nimitt manane ke ati yogy haai yah yahova kee vahee rat haai jisaka peeddhee peeddhee men manana israaeliyon ke liye aati avashy haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह विशेष रात है जब लोग याद करते हैं कि यहोवा ने क्या किया। इस्राएल के सभी लोग उस रात को सदा याद रखेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु की यह ऐसी रात है जिसमें उसने इस्राएलियों को मिस्र देश से निकालने के लिए जागरण किया था। इसलिए यह रात प्रभु के लिए समस्‍त इस्राएली लोगों के द्वारा पीढ़ी से पीढ़ी तक जागरण-रात्रि के रूप में मनाई जाएगी।
Hindi Bible HHBD
यहोवा इस्राएलियों को मि देश से निकाल लाया, इस कारण वह रात उसके निमित्त मानने के अति योग्य है; यह यहोवा की वही रात है जिसका पीढ़ी पीढ़ी में मानना इस्राएलियों के लिये अति अवश्य है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा इस्राएलियों को मिस्र देश से निकाल लाया, इस कारण वह रात उसके निमित्त मानने के योग्य है; यह यहोवा की वही रात है जिसका पीढ़ी पीढ़ी में मानना इस्राएलियों के लिये अवश्य है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिस रात वे सब मिस्र से निकले वह रात उनके लिए विशेष रात कहलाई, यह याहवेह की महिमा की रात थी. जिसे, इस्राएल के सभी लोगों को तथा उनकी पूरी पीढ़ियों को, उस दिन को महत्व देना ज़रूरी था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा इस्राएलियों को मिस्र देश से निकाल लाया, इस कारण वह रात उसके निमित्त मानने के योग्य है; यह यहोवा की वही रात है जिसका पीढ़ी-पीढ़ी में मानना इस्राएलियों के लिये अवश्य है।