Exodus 13:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur age ke dinon men jab tumhare putra tum se poochhe, ki yah kya haai? to un se kahana, ki yahova ham logon ko dasatv ke ghar se, arthata misr desh se apane hathon ke bal se nikal laya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“भविष्य में तुम्हारे बच्चे पूछेंगे कि तुम यह क्यों करते हो? वे कहेंगे, ‘इस सबका क्या मतलब है?’ और तुम उत्तर दोगे, ‘यहोवा ने हम लोगों को मिस्र से बचाने के लिए महान शक्ति का उपयोग किया। हम लोग वहाँ दास थे। किन्तु यहोवा ने हम लोगों को बाहर निकाला और वह यहाँ लाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब भविष्‍य में तेरा पुत्र तुझसे पूछे, “इसका क्‍या अर्थ है?” तब तू उससे कहना, “प्रभु अपने भुजबल से हमें मिस्र देश से, दासत्‍व के घर से बाहर निकाल लाया था।
Hindi Bible HHBD
और आगे के दिनों में जब तुम्हारे पुत्रा तुम से पूछें, कि यह क्या है? तो उन से कहना, कि यहोवा हम लोगों को दासत्व के घर से, अर्थात् मि देश से अपने हाथों के बल से निकाल लाया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और आगे के दिनों में जब तुम्हारे पुत्र तुम से पूछें, ‘यह क्या है?’ तो उन से कहना, ‘यहोवा हम लोगों को दासत्व के घर से, अर्थात् मिस्र देश से अपने हाथों के बल से निकाल लाया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“जब, तुम्हारे पुत्र इसके बारे में तुमसे पूछें तब तुम बताना, ‘जब तुम गुलाम थे तब याहवेह ने कैसे अपनी सामर्थ्य से तुम्हें मिस्र देश से निकाला.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और आगे के दिनों में जब तुम्हारे पुत्र तुम से पूछें, ‘यह क्या है?’ तो उनसे कहना, ‘यहोवा हम लोगों को दासत्व के घर से, अर्थात् मिस्र देश से अपने हाथों के बल से निकाल लाया है।