Exodus 13:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir yah tumhare liye tumhare hath men aek chinh hoga, aur tumharee ankhon ke samhane smaran karanevalee vastu tthare jis se yahova kee vyavastha tumhare munh par rahe: kyonki yahova ne tumhen apane balavant hathon se misr se nikala haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यह पवित्र दिन तुम लोगों को याद रखने में सहायता करेगा अर्थात् तुम लोगों के हाथ पर बंधे धागे का काम करेगा। यह पवित्र दिन यहोवा के उपदेशों को याद करने में तुमको सहायता करेगा। तुम्हें यह याद दिलाने में सहायता करेगा कि यहोवा ने तुम लोगों को मिस्र से बाहर निकालने के लिए अपनी महान शक्ति का उपयोग किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह तेरे हाथ पर एक चिह्‍न और तेरी दोनों आंखों के मध्‍य स्‍मारक होगा, जिससे प्रभु की व्‍यवस्‍था तेरे मुंह में विराजती रहे; क्‍योंकि प्रभु ने सबल हाथों से तुझे मिस्र देश से बाहर निकाला है।
Hindi Bible HHBD
फिर यह तुम्हारे लिये तुम्हारे हाथ में एक चिन्ह होगा, और तुम्हारी आंखों के साम्हने स्मरण करानेवाली वस्तु ठहरे; जिस से यहोवा की व्यवस्था तुम्हारे मुंह पर रहे: क्योंकि यहोवा ने तुम्हें अपने बलवन्त हाथों से मि से निकाला है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यह तुम्हारे लिये तुम्हारे हाथ में एक चिह्न होगा, और तुम्हारी आँखों के सामने स्मरण करानेवाली वस्तु ठहरे; जिससे यहोवा की व्यवस्था तुम्हारे मुँह पर रहे: क्योंकि यहोवा ने तुम्हें अपने बलवन्त हाथों से मिस्र से निकाला है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस कारण तुम्हें भी इस दिन को उतना ही मनाना और याद रखना होगा, और याहवेह के नियम और व्यवस्था को कभी नहीं भूलना. यह हमेशा अपने माथे पर याद कराने वाली बात ठहरे और तुम्हारे हाथ में एक चिन्ह होगा, क्योंकि याहवेह ने अपनी सामर्थ्य के द्वारा तुम्हें मिस्र देश से बाहर निकाला था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यह तुम्हारे लिये तुम्हारे हाथ में एक चिन्ह होगा, और तुम्हारी आँखों के सामने स्मरण करानेवाली वस्तु ठहरे; जिससे यहोवा की व्यवस्था तुम्हारे मुँह पर रहे क्योंकि यहोवा ने तुम्हें अपने बलवन्त हाथों से मिस्र से निकाला है।