Exodus 14:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
moosa ne logon se kaha, dro mat, khde khde vah uddhar ka kam dekho, jo yahova aj tumhare liye karega kyonaki jin misriyon ko tum aj dekhte ho, unako fir kabhee n dekhoge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मूसा ने उत्तर दिया, “डरो नही! भागो नहीं! रूक जाओ! ज़रा ठहरो और देखो कि आज तुम लोगों को यहोवा कैसे बचाता है। आज के बाद तुम लोग इन मिस्रियों को कभी नहीं देखोगे!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने इस्राएलियों से कहा, ‘मत डरो! निश्‍चिन्‍त खड़े रहो, और प्रभु का उद्धार-कार्य देखो, जिसे वह आज तुम्‍हारे लिए करेगा। जिन मिस्र-निवासियों को आज तुम देख रहे हो, उन्‍हें फिर कभी नहीं देखोगे।
Hindi Bible HHBD
मूसा ने लोगों से कहा, डरो मत, खड़े खड़े वह उद्धार का काम देखो, जो यहोवा आज तुम्हारे लिये करेगा; क्योंकि जिन मिस्त्रियों को तुम आज देखते हो, उनको फिर कभी न देखोगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मूसा ने लोगों से कहा, “डरो मत, खड़े खड़े वह उद्धार का काम देखो, जो यहोवा आज तुम्हारे लिये करेगा; क्योंकि जिन मिस्रियों को तुम आज देखते हो, उनको फिर कभी न देखोगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह ने लोगों से कहा: “मत डरो! स्थिर खड़े रहो और याहवेह का अद्भुत काम देखो, जो वह तुम्हारे लिए करेंगे; क्योंकि तुम आज जिन मिस्रियों को देख रहे हो, इसके बाद उन्हें फिर कभी भी न देखोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मूसा ने लोगों से कहा, “डरो मत, खड़े-खड़े वह उद्धार का काम देखो, जो यहोवा आज तुम्हारे लिये करेगा; क्योंकि जिन मिस्रियों को तुम आज देखते हो, उनको फिर कभी न देखोगे।