Exodus 14:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
israaeliyon ko agyaa de, ki ve lauttkar migadol aur samudr ke beech peehaheerot ke sammuk, balasapon ke samhane apane dere khde kare, usee ke samhane samudr ke tatt par dere khde karen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“लोगों से पीहाहीरोत तक पीछे मुड़कर यात्रा करने को कहो। रात में मिगदोल और समुद्र के बीच उनसे ठहरने को कहो। यह बाल-सपोन के करीब है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तू इस्राएलियों को बता कि वे पीछे लौटकर मिगदोल नगर और समुद्र के मध्य में स्थित पीहाहीरोत नगर के सम्मुख बअल-सफोन के सामने पड़ाव डालें। तुम समुद्र के किनारे पड़ाव डालना।
Hindi Bible HHBD
इस्राएलियों को आज्ञा दे, कि वे लौटकर मिगदोल और समुद्र के बीच पीहहीरोत के सम्मुख, बालसपोन के साम्हने अपने डेरे खड़े करें, उसी के साम्हने समुद्र के तट पर डेरे खड़े करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इस्राएलियों को आज्ञा दे कि वे लौटकर मिगदोल और समुद्र के बीच, पीहाहीरोत के सम्मुख, बालसपोन के सामने अपने डेरे खड़े करें, उसी के सामने समुद्र के तट पर डेरे खड़े करें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इस्राएलियों को आदेश दो, कि वे मुड़ जाएं तथा पी-हाहीरोथ के पास, जो मिगदोल तथा सागर के बीच में है, अपना तंबू डालें. तंबू सागर तट पर बाल-जेफोन के विपरीत खड़े करना
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इस्राएलियों को आज्ञा दे, कि वे लौटकर मिग्दोल और समुद्र के बीच पीहहीरोत के सम्मुख, बाल-सपोन के सामने अपने डेरे खड़े करें, उसी के सामने समुद्र के तट पर डेरे खड़े करें।