Exodus 14:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is prakar vah misriyon kee sena aur israaeliyon kee sena ke beech men a gaya aur badal aur andhakar to hua, taubhee usase rat ko unhen prakash milata raha aur ve rat bhr aek doosare ke pas n aae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार बादल मिस्रियों और इस्राएलियों के बीच खड़ा हुआ। इस्राएल के लोगों के लिए प्रकाश था किन्तु मिस्रियों के लिए अँधेरा। इसलिए मिस्री उस रात इस्राएलियों के अधिक निकट न आ सके।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यों वह इस्राएलियों और मिस्र की सेनाओं के मध्य में आ गया। वहाँ मेघ था और अन्धकार भी था। रात व्यतीत हुई; परन्तु दोनों सेनाएँ रात में एक दूसरे के निकट नहीं आ सकीं।
Hindi Bible HHBD
इस प्रकार वह मिस्त्रियों की सेना और इस्राएलियों की सेना के बीच में आ गया; और बादल और अन्धकार तो हुआ, तौभी उससे रात को उन्हें प्रकाश मिलता रहा; और वे रात भर एक दूसरे के पास न आए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस प्रकार वह मिस्रियों की सेना और इस्राएलियों की सेना के बीच में आ गया; और बादल और अन्धकार तो था, तौभी रात को उन्हें प्रकाश मिलता रहा; और वे रात भर एक दूसरे के पास न आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रकार स्वर्गदूत और बादल इस्राएलियों तथा मिस्रियों के बीच आ गए. बादल के कारण एक ओर तो अंधकार था, लेकिन रात में उन्हें रोशनी भी मिलती रही.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस प्रकार वह मिस्रियों की सेना और इस्राएलियों की सेना के बीच में आ गया; और बादल और अंधकार तो हुआ, तो भी उससे रात को उन्हें प्रकाश मिलता रहा; और वे रात भर एक दूसरे के पास न आए।