Exodus 14:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab misr ke raja ko yah samachar mila ki ve log bhag gaa, tab firaun aur usake karmachaariyon ka man unake virooddh palatt gaya, aur ve kahane lage, ham ne yah kya kiya, ki israaeliyon ko apanee sevakai se chhuttkara dekar jane diya?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब फ़िरौन को यह सूचना मिली कि इस्राएल के लोग भाग गए हैं तो उसने और उसके अधिकारियों ने उन्हें वहाँ से चले जाने देने का जो वचन दिया था, उसके प्रति अपना मन बदल दिया। फ़िरौन ने कहा, “हमने इस्राएल के लोगों को क्यों जाने दिया? हमने उन्हें भागने क्यों दिया? अब हमारे दास हमारे हाथों से निकल चुके हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मिस्र देश के राजा को बताया गया कि इस्राएली भाग गए, तब उनके प्रति फरओ और उसके कर्मचारियों का मन बदल गया। वे कहने लगे, ‘यह हमने क्‍या किया कि इस्राएलियों को दासत्‍व से मुक्‍त कर जाने दिया?’
Hindi Bible HHBD
जब मि के राजा को यह समाचार मिला कि वे लोग भाग गए, तब फिरौन और उसके कर्मचारियों का मन उनके विरूद्ध पलट गया, और वे कहने लगे, हम ने यह क्या किया, कि इस्राएलियों को अपनी सेवकाई से छुटकारा देकर जाने दिया?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब मिस्र के राजा को यह समाचार मिला कि वे लोग भाग गए, तब फ़िरौन और उसके कर्मचारियों का मन उनके विरुद्ध पलट गया, और वे कहने लगे, “हम ने यह क्या किया कि इस्राएलियों को अपनी दासता से छुटकारा देकर जाने दिया?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मिस्र के राजा को यह मालूम पड़ा कि वे लोग भाग गए हैं, तब फ़रोह तथा उसके सेवकों का मन बदल गया. वे आपस में कहने लगे: “हमने यह क्या कर दिया; हमने इस्राएलियों को जाने दिया?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब मिस्र के राजा को यह समाचार मिला कि वे लोग भाग गए #, तब फ़िरौन और उसके कर्मचारियों का मन उनके विरुद्ध पलट गया, और वे कहने लगे, “हमने यह क्या किया, कि इस्राएलियों को अपनी सेवकाई से छुटकारा देकर जाने दिया?”