Exodus 14:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
par firaun ke sab ghaedo, aur ratho, aur savaron samet misree sena ne unaka peechha karake unhe, jo peehaheerot ke pas, balasapon ke samhane, samudr ke teer par dere dale pade the, ja liya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मिस्री सेना के पास बहुत से घोड़े, सैनिक और रथ थे। उन्होंने इस्राएल के लोगों का पीछा किया और उस समय जब वे लाल सागर के तट पर पीहाहीरोत में, बालसपोन के पूर्व में डेरा डाले थे, वे उनके समीप आ गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
समस्त मिस्र-निवासियों ने, फरओ के सब घोड़ों, रथों, घुड़सवारों और उसकी सम्पूर्ण सेना ने उनका पीछा किया, और बअलसफोन के सम्मुख पीहाहीरोत के पास, जहाँ इस्राएली समुद्र तट पर पड़ाव डाले हुए थे, जा पहुँचे।
Hindi Bible HHBD
पर फिरौन के सब घोड़ों, और रथों, और सवारों समेत मिद्दी सेना ने उनका पीछा करके उन्हें, जो पीहहीरोत के पास, बालसपोन के साम्हने, समुद्र के तीर पर डेरे डाले पड़े थे, जा लिया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर फ़िरौन के सब घोड़ों, और रथों, और सवारों समेत मिस्री सेना उनका पीछा करके उनके पास, जो पीहाहीरोत के पास, बालसपोन के सामने, समुद्र के तट पर डेरे डाले पड़े थे, जा पहुँची।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पर मिस्री अपने सब घोड़ों, रथों, चालकों तथा सेना को साथ लेकर इस्राएलियों का पीछा करते हुए सागर तट पर उनके तंबू के पास जा पहुंचे, जो पी-हाहीरोथ में बाल-जेफोन के विपरीत था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर फ़िरौन के सब घोड़ों, और रथों, और सवारों समेत मिस्री सेना ने उनका पीछा करके उनके पास, जो पीहहीरोत के पास, बाल-सपोन के सामने, समुद्र के किनारे पर डेरे डालें पड़े थे, जा पहुँची।